फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The flag of religion was hoisted, the trumpet of Ramlila was sounded

Lakhimpur Kheri News: लहराई धर्म ध्वजा, रामलीला का बिगुल बजा

Sun, 11 Oct 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 11 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The flag of religion was hoisted, the trumpet of Ramlila was sounded
हवन-पूजन करते मेला कमेटी के पदाधिकारी: संवाद
धौरहरा/गोला/मोहम्मदी/पलियाकलां। ऐतिहासिक श्रीरामलीला और दशहरा मेले का शुभारंभ रविवार को श्रीगणेश पूजन, वैदिक हवन और ध्वजा पूजन के साथ हो गया।
विज्ञापन

धाैरहरा में मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद शंखनाद के साथ आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की गई। इस मौके पर रामलीला कमेटी के प्रबंधक रमाशंकर शुक्ला, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुदीप निगम, दिलीप निगम, डॉ. मुकेश गुप्ता, आकाश शुक्ला, नंदकिशोर जायसवाल, कृष्ण कुमार पांडेय, विपिन पांडेय, सभासद कुलदीप और श्रवण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ में प्राचीन श्रीरामलीला महोत्सव की शुरुआत पर खुटार मार्ग स्थित श्रीरामलीला भवन में पंडित निर्विकार शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धर्म ध्वजा का पूजन कराया। इसके बाद नगर में ध्वज यात्रा निकाली गई और मेला मैदान स्थित श्रीरामलीला मंच पर पताका स्थापित की गई। कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि और महामंत्री पंकज गुप्ता ने बताया कि नैमिष धाम के कलाकार श्रीरामलीला का मंचन करेंगे। इस मौके पर विनोद स्वर्णकार, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, राकेश तिवारी, अचल श्रीवास्तव, राजेश आनंद मिन्नी, प्रेमचंद जायसवाल, रामकृष्ण गुप्ता, संजय गुप्ता, एसपी सिंह, रामरक्षपाल राजपूत और सुरेश चंद्र मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहम्मदी में श्रीरामलीला मेले का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप महरोत्रा ने भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दुर्गा महरोत्रा, शिवनंदन रस्तोगी और मनोज गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां में श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला और दशहरा मेले का शुभारंभ रविवार को ध्वज यात्रा के साथ हुआ। श्रीराम मंदिर ठाकुरद्वारा से निकली हनुमान ध्वज यात्रा शेर सिंह चौराहा, नगर पालिका रोड, माल गोदाम रोड और स्टेशन रोड से होते हुए रामलीला मठिया मंदिर तथा पांडे बाबा मंदिर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के बाद यात्रा मेला मैदान के मुख्य मंच पर पहुंची, जहां धर्म ध्वजा स्थापित की गई।

हवन-पूजन करते मेला कमेटी के पदाधिकारी: संवाद

हवन-पूजन करते मेला कमेटी के पदाधिकारी: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed