फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The five principal candidates and 22 panchayat members aborted prescription

पांच प्रधान और 22 पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त

Mon, 23 Nov 2015 11:38 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Mon, 23 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
The five principal candidates and 22 panchayat members aborted prescription
ब्लाक बांकेगंज में 50 ग्राम प्रधान और 676 पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल हुए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान पांच प्रधान और 22 पंचायत सदस्यों का पर्चे निरस्त कर दिए गए हैं। रिटर्निंग आफीसर मोहम्मद आसिफ ने बताया कि जांच के दौरान दाखिल पर्चों में मिली तकनीकी त्रुटि के बाद नामांकन निरस्त किए गए है।
विज्ञापन

 रिटर्निंग आफीसर मोहम्मद आसिफ ने बताया कि न्याय पंचायत कुकरा, वजीर नगर, ग्रंट नंबर 10, अलीगंज, मैलानी, ग्रंट नंबर 18 और रोशन नगर में दाखिल हुए पर्चों की दो दिनों तक बारीकी से जांच की गई।
विज्ञापन

इसमें कुल पांच प्रधान और 22 पंचायत सदस्य पद प्रत्याशियों के पर्चों में जांच के बाद मिली खमियों को लेकर नामांकन निरस्त कार्रवाई की गई है। इसमें क्रमश: नवसृजित ग्राम पंचायत हरदुआ और ग्रंट नंबर तीन में दो, भुडवारा दो और सौखिया में एक के अलावा ग्राम पंचायत, हरदुआ, ग्रंट तीन, भुड़वारा, सौखिया, ग्रंट नंबर दस, अलीगंज मैलानी, और रोशन नगर में क्रमश: नौ, चार, एक, दो एक,तीन, और दो कुल 22 सदस्यों के पर्चे निरस्त हुए है। उन्होंने बताया कि जांच में सही पाए गए सभी पर्चों की सूची ब्लाक मुख्यालय प्रांगण में चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed