फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The first few minutes after childbirth are extremely crucial: Dr. Vani

शिशु जन्म के बाद शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण : डॉ. वाणी

Sun, 10 May 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 10 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The first few minutes after childbirth are extremely crucial: Dr. Vani
प्र​शिक्षण में मौजूद प्रतिभागी। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
लखीमपुर खीरी। जिला महिला अस्पताल में रविवार को नवजात शिशुओं की मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से नवजात पुनर्जीवन कार्यक्रम (एनआरपी) पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य जन्म के समय नवजात शिशुओं को प्रभावी पुनर्जीवन सहायता उपलब्ध कराना था।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में सीएचसी, पीएचसी और महिला अस्पताल के 60 से अधिक स्टाफ शामिल हुए। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने कहा कि नवजात मृत्यु एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है। इन मौतों का एक बड़ा कारण जन्म के समय शिशु का सांस शुरू न कर पाना होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जन्म के बाद के शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा समय पर दी गई सहायता से कई मौतों को रोका जा सकता है। मुख्य प्रशिक्षक एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार वर्मा, डॉ. नेहा गुप्ता और डॉ. विश्वदीपक ने बताया कि जन्म के समय शिशुओं को सांस दिलाने की सरल और वैज्ञानिक तकनीक जीवन बचाने में मददगार साबित होती हैं। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्यकर्मियों को व्यापक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का लाभ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगा, जिससे नवजात शिशु देखभाल व्यवस्था और मजबूत होगी। इस दौरान डॉ. तनिषा, डॉ. स्वेता बाजपेई, डॉ. शैलेंद्र सिंह, लल्ला सिंह, वेद प्रकाश और लोकेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed