{"_id":"5738b4134f1c1bd918ac71f4","slug":"the-first-day-was-plenty-nervous-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन खूब परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन खूब परेशान हुए यात्री
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर/ मैलानी (खीरी)।
Updated Sun, 15 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर-ऐशबाग रेलखंड ब्लाक: गोंडा से सीधे पीलीभीत नहीं जाएगी ट्रेन
पलिया कलां-सीतापुर के बीच चलेगी एकमात्र एक्सप्रेस
वीआईपी नैनीताल एक्सप्रेस सहित रूहेलखंड, आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन बंद
अमान परिवर्तन के लिए सीतापुर-ऐशबाग रेलखंड 15 मई से ब्लाक होने से पहले दिन यात्रियों को तमाम परेशानियां उठानीं पड़ीं। गोंडा-पीलीभीत पैसेंजर को यहीं टर्मिनेट कर दिए जाने से सबसे ज्यादा इस ट्रेन के यात्रियों को परेशानी हुई। पलिया कलां-सीतापुर के बीच अब एकमात्र एक्सप्रेस सेंक्चुरी एक्सप्रेस ही संचालित होगी। नैनीताल, रूहेलखंड, सेंक्चुरी एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया है।
रेल प्रशासन ने 15 मई से सीतापुर-ऐशबाग रेलखंड को अमान परिवर्तन का काम करने के लिए अगली सूचना तक के लिए बंद कर दिया है। लिहाजा ब्लॉक लिए जाने के दिन यात्रियों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गोंडा से चलकर पीलीभीत जाने वाली पैसेंजर को मैलानी में ही रोक दिया गया, जिससे इस ट्रेन के यात्रियों को यहां तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। उन्हें में बाद अगली ट्रेन से पीलीभीत जाना पड़ा। इसके अलावा ऐशबाग से पीलीभीत तक जाने वाली वीआईपी नैनीताल एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट, रूहेलखंड एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया। एक्सप्रेस के नाम पर अब सिर्फ पलियाकलां-सीतापुर सेंक्चुरी एक्सप्रेस ही बची है। ब्लॉक लिए जाने से रविवार को पहले दिन यात्रियों को बहुत परेशानियां हुईं। वहीं लखनऊ तक की यात्रा करने वालों को भी खासी परेशानियां हुईं।
00000
वीआईपी थी नैनीताल एक्सप्रेस
मैलानी। राजधानी लखनऊ से हिल स्टेशन नैनीताल को जोड़ने वाली नैनीताल एक्सप्रेस कभी वीवीआईपी ट्रेन हुआ करती थी और इसी कारण यह ट्रेन सीधे रेलवे बोर्ड से संचालित होती थी। यानी इसके जरा भी लेट होने पर रेलवे बोर्ड जवाब तलब करता था। अमान परिवर्तन होने के कारण धीरे-धीरे इस ट्रेन का संचालन सिमटकर ऐशबाग-पीलीभीत तक रह गया, तब भी इसका रुतबा बरकरार रहा। लेकिन सीतापुर-ऐशबाग रेलखंड का ब्लाक लिए जाने के बाद इसका संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यही हाल आगराफोर्ट एक्सप्रेस का था। शुरू में यह लखनऊ से जोधपुर तक चला करती थी। इसका संचालन भी घटते-घटते ऐशबाग से पीलीभीत तक रह गया था। अब इस ट्रेन का संचालन भी बंद कर दिया गया है।