फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The fire with a cracker burst, two scars including a marriage

कुकर फटने से लगी आग, एक विवाहिता सहित दो झुलसे    

Wed, 17 May 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Wed, 17 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
The fire with a cracker burst, two scars including a marriage
आग - फोटो : अमर उजाला
कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग, नगदी समेत घरेलू सामान जला      
विज्ञापन

 इलाके के ग्राम कचनारा में कुकर फटने से एक घर में भयंकर आग लग गई, जिससे हजारों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। आग की चपेट में आने से एक विवाहिता व एक युवक भी बुरी तरह से जल गए। जिन्हें इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने जाकर मौका मुआयना किया है।       

ग्राम कचनारा निवासी सुरेश शर्मा के घर बीती देर रात खाना बन रहा था। खाना बनते समय अचानक कुकर फट जाने से घर में आग लग गई। देखते-ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर में मौजूद सुरेश की बहू तथा बृजेश की पत्नी ऊषा देवी आग की चपेट में आने से जल गई। जबकि सुरेश का दूसरा पुत्र राजेश भी बुरी तरह से झुलस गया। जिनको आनन-फानन में प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उधर ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आने से तीन हजार नगदी, तीन क़्वंटल गेहूं के साथ ही हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर स्वाहा हो गया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed