फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The father could not pay the fees, then he stopped the child from giving the exam and also beat him.

Lakhimpur Kheri News: फीस नहीं दे पाया पिता तो बच्चे को परीक्षा देने से रोका और पीटा भी

Mon, 20 Mar 2023 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 20 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
The father could not pay the fees, then he stopped the child from giving the exam and also beat him.
लखीमपुर खीरी। शहर निवासी एक व्यक्ति ने निजी स्कूल के संचालक पर आरोप लगाते हुए परीक्षा में न बैठने देने व पिटाई का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय और पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए धारा सिंह सिसौदिया निवासी अर्जुनपुरवा ने आरोप लगाया कि उनका बेटा शाश्वत सिसौदिया एक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। स्कूल की 10,500 रुपया फीस बकाया थी। इस पर 16 मार्च को उन्होंने पांच हजार रुपये जमा कर दिये और शेष राशि दो-चार दिन में देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने यह लिखित में मांगा, तो पांच हजार नकद देने के बाद एक प्रार्थनापत्र पर पांच हजार रुपये नकद देने और 5500 की अतिरिक्त चेक भी दी।
आरोप है कि 17 मार्च को जब पुत्र परीक्षा देने गया तो उससे फीस की मांग की गई। मना करने पर उसके साथ मारपीट की। जिससे पुत्र शाश्वत को गंभीर चोट आई और वह घर आकर बेहोश हो गया। बताया कि पुत्र के ब्रेन का इलाज चल रहा है। पिता धारा सिंह ने कहा कि पूरी घटना के बाद जब वह स्कूल पहुंचा तो प्रबंधक व उनके पिता हमलावर हो गए। खुशामद के बाद पुत्र को परीक्षा में बैठने की बात स्वीकार की। इसके बाद फिर फोन पर पुत्र को परीक्षा में न बैठने की सूचना दी।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रबंधक ने कहा कि 5500 की चेक वह नहीं मानेंगे। नकद पैसा दो। असमर्थता जाहिर करने पर प्रबंधक ने गाली गलौज करते हुए अपनी रिवॉल्वर से जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, सदर कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया कि मामले की जांच मिश्राना चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed