फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The farmers' protest was postponed after a written assurance from the officials.

Lakhimpur Kheri News: अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद किसानों का धरना स्थगित

Mon, 29 Jun 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 29 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The farmers' protest was postponed after a written assurance from the officials.
तीसरे दिन भी जारी रहा तिकुनिया बिजली उपकेंद्र पर किसानों का धरना। संवाद
तिकुनिया। बिजली कटौती को लेकर किसानों का शनिवार से चल रहा धरना सोमवार शाम अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

शाम करीब 5:30 बजे धरना स्थल पर पहुंचे अधिशासी अभियंता रविंद्र यादव, एसडीओ निशांत कुशवाहा और जेई दिलीप पटेल ने किसानों को बताया कि ट्रांसफार्मर के लिए फाउंडेशन का कार्य प्रगति पर है। 15 जुलाई को पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर पर कार्य शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने टेक्निकल इंजीनियर से बातचीत के बाद किसानों को लिखित आश्वासन दिया। टिकैत गुट के किसान नेता जयमल सिंह ने बताया कि अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया है।

इस दौरान जयमल सिंह, गुरमीत सिंह रंधावा, दिनेश कंछल, बाबी शर्मा, साहब सिंह, प्रगट सिंह, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, सुखजीत सिंह, राजवीर सिंह, गौरव गोयल, जग्गा सिंह और शाहिद सहित बड़ी संख्या में किसान व व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed