फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The farmers harvested commotion Gttoli

घटतोली को लेकर किसानों ने काटा हंगामा

Mon, 12 Dec 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मितौली।
अमर उजाला ब्यूरो मितौली। Updated Mon, 12 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
The farmers harvested commotion Gttoli
किसान - फोटो : ANI
अजवापुर मिल के ढखोरा गन्ना सेंटर का मामला
विज्ञापन

डीएससीएल ग्रुप की अजवापुर मिल के ढखोरा गन्ना सेंटर पर घटतोली को लेकर किसानों ने खूब हंगामा काटा। इससे तोल बंद हो गई है और सेंटर पर अफरातफरी का माहौल रहा। सूचना पाकर मिल के जीएम केन सुनील यादव और समिति के अध्यक्ष बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे। 

जहाननगर गांव निवासी किसान रघुनंदन अपना गन्ना तोल कराने क्रय केंद्र पहुंचे, जहां उसकी ट्रॉली का वजन 59.20 क्विंटल हुआ। किसान को गन्ने का वजन अधिक होने की उम्मीद थी, जिससे उसने तुरंत औरंगाबाद धर्मकांटे पर ट्रॉली की तोल कराई, जहां उसका वजन 61.20 क्विंटल हुआ। इसके बाद किसानों ने गन्ना सेंटर के कांटे पर 10 क्विंटल बांट रखकर चेक किया, तो वजन में 49 किलो कम निकला। इस पर किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों ने मामले की शिकायत गन्ना समिति मैगलगंज के अध्यक्ष बृजेश सिंह और मिल के अधिकारियों को दी। सोमवार को गन्ना समिति के अध्यक्ष, गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष सर्वेश सिंह मौके पर पहुंचे तो सेंटर पर घटतोली की बात सही निकली। इसके बाद समिति के सचिव और चीनी मिल के जीएम केन सुनील यादव मौके पर पहुंचे। कांटे की जांच की गई, तो तोल में गड़बड़ी मिली। इस पर जीएम ने तोल लिपिक को फैक्ट्री से हटाते हुए दूसरे बाबू को नियुक्त कर किया है। इस दौरान किसानों ने गन्ना उतराई के नाम पर 60 रुपये लेने का आरोप लगाया, जिस पर जीएम ने वहां मौजूद लेबरों को किसानों से पैसा न लेने के लिए हिदायत दी। सेंटर पर मानक के अनुरूप कोई भी व्यवस्था नहीं मिली। क्रय केंद्र पर नल खराब था और किसानों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। न ही अलाव जलवाया गया है, जिस पर जीएम केन ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed