फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The era of robbers has returned in the history of the country: Abdul Hannan

देश के इतिहास में दोबारा आया लुटेरों का युग : अब्दुल हन्नान

Tue, 29 Sep 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 29 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The era of robbers has returned in the history of the country: Abdul Hannan
गोला के कार्यक्रम में बोलते कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान। स्रोत पार्टी
गोला गोकर्णनाथ। नगर के एक सभागार में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए।
विज्ञापन

मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेसी ज्योति प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान ने कहा कि देश के इतिहास में आज दोबारा लुटेरों का युग आ चुका है। ये लोग चाहे वोट हो, चाहे मंदिर का चंदा हो या पेपर लीक हो, किसी भी प्रकार की चोरी करने से गुरेज नहीं करते हैं। हमें इनसे सावधान रहते हुए इन्हें सत्ता से बेदखल करना है।

पूर्व सांसद रविप्रकाश वर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने अमेरिकी सरकार के दबाव में देश के किसानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। प्रदेश महासचिव अरशद खुर्शीद ने कहा कि आज वक्त आ चुका है कि हम इस अत्याचारी सरकार को जड़ से उखाड़ कर आम जनमानस को राहत देने का काम करें। इस मौके पर डॉ. पूर्वी वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, रियाज अहमद मोनू , आदेश गुप्ता, सुभाष वर्मा, सुभाष शुक्ला और रघुनंदन राज पासी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed