फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The embankment got washed away in the strong flow of water due to the rise of Sharda river

घरों में सजी झांकी, भक्तों ने किया भजन-कीर्तन

Wed, 01 Sep 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
The embankment got washed away in the strong flow of water due to the rise of Sharda river
मुड़िया महंत मंदिर, मारवाड़ी मंदिर और पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर हुए विशेष आयोजन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिले भर में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सोमवार की रात 12 बजते ही गोले पटाखों और घंटा घड़ियाल की ध्वनि से पूरा वातावरण गूंज उठा। शहर के मुड़िया महंत मंदिर, मारवाड़ी मंदिर और पुलिस लाइंस में जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन हुए।
गोला गोकर्णनाथ। भक्तों ने श्रद्घा के साथ घरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई और बच्चों को भगवान श्री कृष्ण और राधा के रूप में सजा कर भजन कीर्तन आरती की। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण राधा के वेश में सजे नन्हे मुन्ने बच्चों में अलग ही उत्साह दिखा।
विज्ञापन

बांकेगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में दिन भर राधेकृष्ण के जयकारे गुंजायमान होते रहे। मंदिर में सजे पंडाल के नीचे हरिबोल की स्वरलहरियों पर पर भक्त झूमते गाते रहे। रात 12 बजे गर्भ ग्रह और पुलिस चौकी में अराध्य ने जन्म लिया और उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बच्चों ने एकल व सामूहिक भक्ति नृत्य पेश किए। बलदेव वैदिक इंटर कालेज के मंदिर में भी भव्य झांकी सजाई गई और थाना परिसर को विभिन्न झालरों से सजाया गया। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल के साथ आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।
संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द के वार्ड दो में स्थित श्री बालाजी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पहाड़ का सजीव चित्रण किया गया।
ममरी। सुंदर के माता भगवती मंदिर पर भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में चल रहे रंगारंग महोत्सव और झांकी का समापन 2 सितंबर को छठी और दधि पूजन के साथ किया जाएगा। आयोजक रामकुमार वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का समापन मंदिर के पुजारी मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन और गांव में शोभा यात्रा निकालकर करेंगे।
इसके अलावा खारी टाउन, तिकुनिया, मितौली, सिकन्द्राबाद में भी जन्माष्टमी पर विभिन्न कार्यक्रम हुए।
जन्माष्टमी पर मोहम्मदी और मझगईं में जन्मे आठ कान्हा
मोहम्मदी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात चार घरों में श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। डॉ. अंजना सिंह ने बताया कि सोमवार रात को नगर के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा, महमदपुर कामी, बिजौली सहसपुर सहित चार मरीजों को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई।

मझगईं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बीती रात त्रिलोकपुर उपकेंद्र में चार बच्चों का जन्म हुआ है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। एएनएम रेखा देवी ने बताया कि उन्होंने आशा सुनीता के साथ कोठिया, खालेपुरवा, लोकनपुरवा आदि की चार महिलाओं की सामान्य डिलीवरी कराई है। बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed