फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The effect of snowfall on the mountains was seen in the Terai region

Lakhimpur Kheri News: तराई में दिखा पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर

Wed, 05 Mar 2025 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The effect of snowfall on the mountains was seen in the Terai region
बुधवार सुबह चली ठंडी हवाओं ने मौसम किया सर्द तो रेलवे स्टेशन पर  कुछ इस तरह निकलते दिखे लोग। सं
लखीमपुर खीरी। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब तराई में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को तेज चलीं ठंडी हवाओं ने लोगों को धूप से कुछ राहत दी। हालांकि दिन के तापमान में कमी नहीं दर्ज की गई।
विज्ञापन

शाम होते-होते मौसम पिछले तीन-चार दिनों की अपेक्षा कुछ अधिक ठंडा हो गया। शाम को बढ़ी ठंड के कारण लोग फिर से गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। उधर मौसम बदलने से मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार से चलने वाली ठंडी हवाएं बुधवार को भी जारी रहीं। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में भले ही गिरावट दर्ज नहीं की गई हो, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से मौसम ने थोड़ी राहत दी है। बुधवार सुबह से तेज धूप तो निकली, लेकिन तेज चल रही सर्द हवाओं ने लोगों का ठंड लौटने का एहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यास्त के बाद हवाएं जब और भी ठंडी हुई तो लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे। बदलते मौसम के कारण खांसी, जुकाम, बुखार व बदन दर्द के मरीज भी बढ़े हुए है। सरकारी अस्पतालोंं से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में इसी तरह के मरीज पहुंच रहे हैं। उधर दिन ढलने के साथ ही मच्छरों ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मच्छरों से बचने के लिए लोगों को मच्छरदानी का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed