फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The ecstatic audience staged flower garden

पुष्प वाटिका का मंचन दर्शक हुए भाव-विभोर

Tue, 04 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 04 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
The ecstatic audience staged flower garden
ramlila - फोटो : amar ujala
गुड़मंडी में हुआ पुष्प वाटिका लीला का भावपूर्ण मंचन
विज्ञापन

शहर की ऐतिहासिक रामलीला में पुष्प वाटिका की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। यह लीला मुख्य रूप से शहर की गुड़मंडी में हुई। कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने के लिए कार्यक्रम स्थल को भव्यता से सजाया गया। राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता के अलावा महर्षि विश्वामित्र की पालकी पहुंचने पर व्यापारियों ने पूजा अर्चना कर उनका स्वागत किया। 
महर्षि विश्वामित्र के साथ यज्ञ की रक्षा के लिए गए राम और लक्ष्मण को सीता के स्वयंवर के लिए राजा जनक का निमंत्रण मिलता है। महर्षि विश्वामित्र राम और लक्ष्मण को लेकर जनकपुरी पहुंचते हैं। अगली सुबह सीता वाटिका में मां गौरी की पूजा के लिए जाती हैं। वहीं राम और लक्ष्मण अपने गुरु के लिए फूल चुनने जाते हैं जहां पहली बार राम और सीता आमने सामने होते हैं। 
विज्ञापन

दोनों के अद्भुत मिलन का कलाकारों ने अत्यंत भावपूर्ण मंचन किया। इसे देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। इस लीला को सजीवता प्रदान करने के लिए गुड़मंडी को हरे भरे पौधों से सजाकर वाटिका का रूप दिया गया था। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम बारात के लिए स्वागत को सजा शहर
रामलीला के तहत बुधवार को शहर में भव्य राम बारात निकाली जाएगी। इस बारात के स्वागत को शहर की सड़कों को रंग बिरंगी बिजली की झालरों से सजाया गया है। रात में जब यह झालरें रोशन हुईं तो पूरा शहर रोशनी से नहा उठा। राम बारात में हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। बारात में राम लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, के अलावा राजा दशरथ, विश्वामित्र, गुरु वशिष्ठ, शिव, पार्वती, ब्रह्मा, सरस्वती समेत विभिन्न देवी देवताओं की भव्य झांकियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed