फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The drug was fed Filariasis Day

दवा खिलाकर हुआ फाइलेरिया दिवस

Fri, 18 Dec 2015 07:28 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 18 Dec 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
The drug was fed Filariasis Day
जिले में शुक्रवार को फाइलेरिया कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। सीएमओ डॉ.अरुण कुमार ने जिला अस्पताल में आए हुए लोगों को फाइलेरिया खुराक खिलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर फाइलेरिया रोग से बचाव के बारे में भी आवश्यक जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगे फाइलेरिया कैंप में शुक्रवार को सीएमओ डॉ.अरुण कुमार ने लोगों को फाइलेरिया के बारे में बताते हुए कहा कि फाइलेरिया की खुराक वर्ष में एक बार खाने से फाइलेरिया का खतरा कम हो जाता है। उन्होंने बताया जिले में यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलाया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया खुराक खिलाएंगे। सीएमओ ने बताया दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तथा गर्भवती महिलाओं को इसकी खुराक नहीं खानी है।
विज्ञापन

इसके अलावा दो से पांच वर्ष के बच्चों को हेट्राजान एक टेबलेट तथा एलबेंडाजोल की एक टेबलेट खिलाई जाएगी। छह से चौदह वर्ष तक के बच्चों को दो टेबलेट हेट्राजान और एक एलबेंडाजोल तथा चौदह वर्ष से ऊपर के लोगों को तीन टेबलेट हेट्राजान के तथा एक एलबेंडाजोल की टेबलेट दी जाएगी। उन्होंने कहा इसमें सभी को फाइलेरिया खुराक दी जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि अभियान में एक भी व्यक्ति पोलियो खुराक खाने से छूटना नहीं चाहिए। उद्घाटन अवसर पर सीएमओ के अलावा सीएमएस डॉ.वीके साहू, प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.बलबीर सिंह और जिला मलेरिया अधिकारी एसके वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed