फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The driver was running the bus to save fifty rupees per minute

Lakhimpur Kheri News: पचास रुपये प्रति मिनट बचाने के चक्कर में चालक दौड़ा रहा था बस

Wed, 14 Dec 2022 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
The driver was running the bus to save fifty rupees per minute
विलाप करते मृतकों के परिजन।
देरी होने पर पलिया बस यूनियन एक मिनट का वसूलती है 50 रुपये दंड
विज्ञापन

तीन लोगों की जान जाने के मामले में चालक की लापरवाही आ रही सामने
निघासन। मंगलवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जिसमें अभी तक बस चालक की लापरवाही सामने आई है। कम समय में ज्यादा फेरे लगाने के चक्कर में चालक बस तेज रफ्तार में भगा रहा था। निजी बसें यदि तय समय से एक मिनट की भी देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचती हैं तो पलिया बस यूनियन प्रति मिनट की देरी का 50 रुपये के हिसाब से जुर्माना वसूलती है।
प्राइवेट बसों को एक निर्धारित समय में अपने रूट पर दूरी तय करनी होती है, जिसकी मॉनिटरिंग पलिया बस यूनियन के लोग करते हैं। यहां बता दें कि निघासन से लखीमपुर जाने और आने के लिए एक घंटा 40 मिनट का समय निर्धारित है। यदि बस समय से अपने स्थान पर नहीं पहुंचती है तो प्रति मिनट का 50 रुपये जुर्माना वसूला जाता है। 10 मिनट की देरी होने पर 500 रुपये जुर्माना देना पड़ता है। होता यह है कि बसों में सवारियां बैठाने के लिए चालक जगह-जगह बस रोकते हैं। इसमें जो अतिरिक्त समय लगता है, उसकी भरपाई चालक बस की रफ्तार बढ़ाकर पूरी करते हैं। ऐसे में हादसे की आशंका बना रहती है।
विज्ञापन


सवारियां भरने की होड़ में रहते हैं चालक
इसके अलावा दूसरा कारण यह भी है कि कई बार आगे जा रही बस को पछाड़कर पीछे वाली बस के चालक द्वारा सवारियां भरने की होड़ भी शुरू हो जाती है, जो कई बार हादसे की वजह बन जाता है। क्योंकि रफ्तार तेज होने पर बस को अचानक नियंत्रित करना चालक के लिए मुश्किल होता है। ऐसा ही कारण ढखेरवा हादसे में नजर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर अतिक्रमण भी है हादसे की वजह
कस्बा ढखेरवा में सड़क के किनारे दुकानें लगाई जाती हैं, जिससे वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक अतिक्रमण की समस्या ढखेरवा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में है। बुधवार और रविवार को लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। यहां जाम के कारण बड़े वाहनों का ही नहीं छोटे वाहनों को भी निकलना मुश्किल हो जाता है। अतिक्रमण के कारण सड़क सिकुड़ कर आधी रह गई है।


दुर्घटनाग्रस्त हुई बस का फिटनेस मिला वैध
ढखेरवा में हादसे का शिकार हुई प्राइवेट बस का फिटनेस चार नवंबर 2024 तक वैध है। एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बस का रूट परमिट (स्टेज कैरिज) बना है, जो सवारियां ढोने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed