फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The driver of Dudhwa Tiger Reserve received the award

दुधवा टाइगर रिजर्व के चालक को मिला अवार्ड

Sun, 31 Jan 2021 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
The driver of Dudhwa Tiger Reserve received the award
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में कार्यरत चालक ब्रजलाल को मशहूर पत्रिका सेंक्चुरी एशिया मैगजीन की ओर से अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड पक्षियों और तितिलियों की विभिन्न प्रजातियों की बेहतर पहचान और संरक्षण के लिए एक वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदान किया गया। दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड निदेशक संजय पाठक ने इस उपलब्धि पर ब्रजलाल को बधाई दी है।
विज्ञापन

ब्रजलाल दुधवा टाइगर रिजर्व में पिछले 13 वर्षों से चालक के रूप में कार्यरत हैं। वन विभाग की सेवा में रहते हुए उन्होंने पक्षियों और तितलियों की विभिन्न प्रजातियों की पहचान और संरक्षण पर बेहतर काम किया है। उनकी इन सेवाओं को देखते हुए मशहूर पत्रिका सेंक्चुरी एशिया मैगजीन ने उन्हें अवार्ड के लिए चयनित किया। हाल ही में एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान ब्रजलाल को यह अवार्ड दिया गया। वर्चुअल कार्यक्रम में ख्याति प्राप्ति गोरिल्ला विशेषज्ञ जेन गुडआल ने यह अवार्ड प्रदान किया है। इससे पहले ब्रजलाल को दुधवा टाइगर रिजर्व की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी संजय पाठक ने बताया कि चालक ब्रजलाल की इस उपलब्धि पर उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए संस्तुति भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed