{"_id":"6873fd86c9156e2ae40b2654","slug":"the-districts-ration-dealers-have-not-received-commission-for-five-months-anger-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-150525-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जनपद के कोटेदारों को पांच माह से नहीं मिला कमीशन, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जनपद के कोटेदारों को पांच माह से नहीं मिला कमीशन, रोष
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सरकारी राशन दुकानों पर हर माह उपभोक्ताओं को नि:शुल्क राशन वितरण करने वाले कोटेदारों को पांच माह से कमीशन नहीं मिला। कमीशन न मिलने से कोटेदारों में काफी रोष है। इसको लेकर कोटेदार कल यानी सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
जनपद में करीब 1488 कोटेदार हैं। कोटेदारों को प्रत्येक क्विंटल राशन वितरण पर 90 रुपये कमीशन दिया जाता है, जिनको पांच माह से नहीं मिला, जबकि जनपद में करीब 8.26 लाख राशन उपभोक्ता हैं, जिनको हर माह वितरण किया जा रहा है, लेकिन काम का कमीशन न मिलने से कोटेदार काफी परेशान है।
ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शहर के पुराने होमगार्ड कार्यालय परिसर में में बैठक कर कमीशन न मिलने आ रही समस्याओं पर चर्चा की। बोले 15 जुलाई को जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। कोटेदारों ने कहा कि अगर फिर भी कमीशन नहीं मिला तो वह लोग विरोध प्रदर्शन को मजबूर होंगे। बैठक कर रणनीति तैयार करने वाले यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा सहित रिजवान अली, मोहम्मद नईम, धीरेंद्र सिंह यादव, शत्रोहन लाल गुप्ता, आजाद, कमलेश कुमार, भारत राजपूत, योगेश अवस्थी, संयुक्त मंत्री रवि कुमार वर्मा, केके शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिले में 1488 कोटेदार हैं, जिनको मार्च के बाद कमीशन नहीं मिला है। कोटेदारों को पहले लोकल स्तर से कमीशन मिलता था, लेकिन अब स्पर्श पोर्टल से कमीशन दिए जाने की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही कोटेदारों को कमीशन मिलना शुरू हो जाएगा। -अंजनी कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी