फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The district is immersed in joy, Independence Day will be celebrated today

Lakhimpur Kheri News: उल्लास में डूबा जिला, आज मनेगा आजादी का जश्न

Thu, 14 Aug 2025 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The district is immersed in joy, Independence Day will be celebrated today
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में सजा डीएम कार्यालय। संवाद
लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को पूरा जिला उल्लास में डूबा नजर आया। एक ओर हर तरफ सड़कों पर तिरंगा यात्राओं की धूम रही तो वहीं स्कूलों में भी आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया। सरकारी कार्यालय रंगीन झालरों और तिरंगे से सजाए गए और बाजार में पर्व को लेकर उत्साह दिखा।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया है। शहर की प्रमुख सरकारी इमारतों को बिजली की रंगीन झालरों और तिरंगे की आकृति में सजाया गया है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। डीएम, एडीएम कार्यालय, जिला कारागार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, इंग्लिश ऑफिस सहित कई सरकारी भवनों को तिरंगों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इन सजावटों ने इमारतों को आकर्षक रूप प्रदान किया है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां ओवरहेड टैंक पर तिरंगे की थीम वाली लाइट्स लगाई गईं हैं, जबकि ऊंचाई पर लहराता तिरंगा रेलवे स्टेशन की शोभा बढ़ा रहा है। इस दृश्य ने यात्रियों और लोगों में देशभक्ति की भावना को और बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के प्रमुख सौजन्या चौक और गुरु गोविंद चौक को भी तिरंगों से खूबसूरती से सजाया गया है। इन स्थानों पर लगी झालरें और तिरंगे रात के समय और भी मनमोहक लग रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने इस सजावट की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्वतंत्रता दिवस का उत्साह दोगुना हो गया है। शहर में चारों ओर देशभक्ति का माहौल छाया हुआ है और लोग 15 अगस्त को धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुटे हैं।


जिले भर में सुबह आठ बजे से शुरू होगा ध्वजारोहण

- कलक्ट्रेट में सुबह 8:30 बजे राज्यमंत्री जेपीएस राठौर फहराएंगे तिरंगा
- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्कूलों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज जिलेभर में ध्वजारोहरण के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कलक्ट्रेट परिसर में सुबह 8:30 बजे जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की मौजूदगी में राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ध्वजारोहण करेंगे। विकास भवन में सीडीओ अभिषेक कुमार व पुलिस लाइन में एसपी संकल्प शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा सभी सरकारी, अर्धसरकारी, शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण व अन्य कार्यक्रम होंगे।

सबसे पहले सुबह 6:30 बजे लालपुर स्टेडियम में पांच किलोमीटर की क्रॉस कंट्री रेस होगी। इसके बाद सुबह सात बजे शहर से लेकर गांवों में प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। आठ बजे ध्वजारोहण के बाद 10:30 से एक बजे के बीच शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कुष्ठ रोग अस्पताल, आश्रम पद्धति विद्यालय जिला कारागार आदि जगह फल वितरण होंगे। वहीं घर-घर तिरंगा झंडा लगाने का अभियान जारी है।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में सजा डीएम कार्यालय। संवाद

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में सजा डीएम कार्यालय। संवाद

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में सजा डीएम कार्यालय। संवाद

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में सजा डीएम कार्यालय। संवाद

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में सजा डीएम कार्यालय। संवाद

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में सजा डीएम कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed