फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The district is divided into six zones 34 sectors

जिले को छह जोन 34 सेक्टरों में बांटा

Tue, 19 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर। Updated Tue, 19 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने खींचा खाका
विज्ञापन

- छह मजिस्ट्रेट तैनात, लखनऊ से भी आया फोर्स 
- भुइफोरवानाथ और लिलौटीनाथ मंदिर पर तैनात होगा फोर्स

कांवड़ियों को आवागमन में दिक्कत न हो। इसके लिए पुलिस ने रूट व्यवस्था सहित उनकी सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा है। जिले को छह जोन और 34 सेक्टर में बांटकर छह मजिस्ट्रेट तैनात किया है। इनके साथ एक एसआई मय हमराही भी लगाए गए हैं।  
एसपी अखिलेश चौराहा ने बताया कि छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में 18 दरोगा, दो महिला दरोगा, 100 सिपाही, 20 महिला सिपाही, ट्रैफिक सिपाही चार, एक प्लाटून पीएसी एक एपी गार्द को तैनात किया गया है। इसके अलावा आठ एसओ मय हमराही के प्रत्येक सोमवार को गोला में तैनात रहेंगे। इसके अलावा रूट व्यवस्था की देखरेख के लिए सात सीओ, 36 दरोगा लगाए गए हैं। लखनऊ से 20 एसआई, दो महिला एसआई, 75 सिपाही, छह महिला सिपाही मंगाई गई हैं। जिनकी भी सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही समस्त चौकी प्रभारी अपने-अपने रूट पर हमराहियों के साथ भ्रमण पर रहेंगे। लिलौटीनाथ मंदिर पर छह इंस्पेक्टर, पांच एसआई, 21 सिपाही, छह महिला सिपाही, एक फायर टेेंडर रहेगा।
विज्ञापन


रविवार और सोमवार को यह होगा रूट डायवर्जन 
मोहम्मदी की तरफ से आने वाले वाहनों को गोमती मोड़ से अमीरनगर होते हुए निकाला जाएगा। कस्बा पलिया से बस्तौली होते हुए लखीमपुर बड़े वाहन आएंगे। दतेली से खुटार रोड पर जाने वाले वाहन गोला बाईपास से होकर गुजरेंगे। चौकी इंचार्ज संसारपुर खुटार रोड की व्यवस्था संभालेंगे। मनकापुर तिराहे से गोला जाने वाले वाहन वाया कैमहरा, सिकन्द्राबाद होकर निकलेंगे। सिकन्द्राबाद-गोला मार्ग पर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में इस रूट से निकलेंगे कांवड़िये 
कांवड़ियों का जत्था महेवागंज होते हुए लिलौटी नाथ मंदिर गढ़ी रोड़ से भुइफोरवानाथ मंदिर पहुंचता है और जलाभिषेक करने के बाद छोटी काशी गोला के लिए रवाना होता है। निघासन रोड से आने वाले कांवड़ियों को भुइफोरवानाथ मंदिर पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।  इसके लिए मेला मैदान पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। कांवड़ियां यहां जलाभिषेक करने के बाद भुइफोरवानाथ मंदिर रोड से धर्मकांटा होते हुए संकटादेवी पहुंचेंगे। यहां से गोला रोड पर होते छोटी काशी को प्रस्थान करेंगे। सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि संकटा देवी और गोला रेलवे क्रासिंग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।


सिकन्द्राबाद में रहेगी अधिकारियों की निगाह
सिकन्द्राबाद। वर्ष 2014 में सिकन्द्राबाद में कथित अभद्रता को लेकर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान जमकर मारपीट भी हुई थी। जिससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे। दोबारा घटना की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए एसपी अखिलेश चौरसिया ने कमर कस ली है। उन्होंने एसओ नीमगांव और चौकी इंचार्ज सिकन्द्राबाद को विशेष सतर्कता बरतने और भ्रमणशील रहने के कड़े निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि सिकन्द्राबाद में अलग से फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed