{"_id":"57e1795b4f1c1bab1ea8228f","slug":"the-district-administration-initiated-emergency-post-mortem-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन ने शुरू कराई इमरजेंसी, पोस्टमार्टम सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन ने शुरू कराई इमरजेंसी, पोस्टमार्टम सेवा
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
chc
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर मची हाय तौबा के बाद चेता प्रशासन
शाम को देखे गए मरीज, हुआ पोस्टमार्टम
स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से जिला अस्पताल में दिन भर इलाज को लेकर हाय तौबा मची रही। मरीज इमरजेंसी के बरामदे में तड़पते रहे, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों को उन पर दया नहीं आयी। अंतत: डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ से नाराजगी जाहिर की तो आनन फानन में वैकल्पिक इंतजाम कर इमरजेंसी को चालू करवाने के साथ पोस्टमार्टम भी शुरू हो गया।
मंगलवार को हड़ताली कर्मचारियों ने दबाव बनाने के लिए इमरजेंसी और पोस्टमार्टम सेवाएं भी बंद रखीं, जिससे दूर दराज से इलाज के लिए आए मरीज लौट गए। वहीं इमरजेंसी सेवा बंद होने से सीरियस मरीज भी तड़पते रहे। शाम तक जब इमरजेंसी और पोस्टमार्टम सेवा चालू नहीं हुुई तो मरीज और शव के साथ आए परिवारीजनों का सब्र टूट गया और लोगों ने डीएम आवास पहुंचकर इसकी शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सीएमओ से पोस्टमार्टम सेेवा शुरू कराने के निर्देश दिए। वहीं इमरजेंसी सेवा शुरू कराने के लिए एसडीएम सदर को जिला अस्पताल भेजा। एसडीएम सदर ने जिला अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी सेवा शुरू करवा दी। कर्मचारियों का आरोप है कि जिला प्रशासन ने धरने के लिए लगाया गया पंडाल भी गिरा दिया।
कई इमरजेंसी मरीज आ गए थे, जिन्होंने शिकायत की थी। इसलिए इमरजेंसी सेवा शुरू करवाई गई है। पंडाल जिला प्रशासन ने नहीं गिरवाया है।
-सैमुअल पाल, एसडीएम सदर
-इमरजेंसी के साथ पोस्टमार्टम सेवा शाम को शुरू करवा दी गई है।
डॉ.जावेद अहमद, सीएमओ