{"_id":"386d06c8055a08f78b9a338733bf8e65","slug":"the-dead-child-s-family-legislators-from-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत बच्चे के घरवालों से मिले विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत बच्चे के घरवालों से मिले विधायक
पलियाकलां
Updated Sat, 29 Aug 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक रोमी साहनी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव विसेनपुरी निवासी बुद्धू के छह वर्षीय पुत्र अंशू की तेज बुखार से मौत की खबर पाकर उनके घर पहुंचे औेर दुख जताया। उन्होंने वहां उसकी मां से मुलाकात की और देखा कि उनकी हालत काफी खराब है। महिला विधायक के पैरो पर गिरकर बुरी तरह से रोने लगी।
इस पर विधायक ने घरवालों को सब्र रखने की बात कही। इसके बाद मृत बच्चे की मां को सांत्वना देते हुए पांच हजार रुपये की मदद दी। इसके बाद विधायक पंक्षी फार्म पहुंचे जहां से वह करंट लगने से मरे बलदेव सिंह केे घर गए और मुलाकात की। यहां पर घरवालों की माली हालत ठीक न मिलने पर बलदेव आश्रितों को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी और पुत्री की शादी में हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के कई और गांवों का दौरा किया। उन्होंने यहां आठ जरूरतमंदों को भी दो-दो हजार रुपये की सहायता राशि बांटी। विधायक पूूरे दिन अपने क्षेत्रवासियों से मिलते रहे और कई समस्याओं का निराकरण कराया।