फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The culvert built ten months ago collapsed, villagers worried

Lakhimpur Kheri News: दस माह पूर्व बनी पुलिया धंसी, ग्रामीण परेशान

Sun, 30 Nov 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The culvert built ten months ago collapsed, villagers worried
मझगईं के छेदुई व कोरियाना वाले रास्ते पर धंसी पुलिया। संवाद
मझगईं। छेदुई व कोरियाना गांवों को जोड़ने वाले रास्ते पर दस माह पूर्व बनी पुलिया धंस गई। इस वजह से रास्ते पर जलभराव होने से आवागमन बंद हो गया है। इससे छेदुई गांव के लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए छह किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौलतापुर व छेदुई पतिया के तहत आने वाला यह मार्ग बरसात में करीब छह महीने तक बंद रहता है। अधिक पानी भर जाने से लोगों के लिए खतरा भी बना रहता है। इसके लिए ग्रामीणों ने निघासन विधायक शशांक वर्मा से भी मुलाकात की थी। विधायक ने पुलिया और खड़ंजा निर्माण कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

विधायक ने खंड विकास अधिकारी को पुलिस व रास्ते पर खड़ंजा लगाने के लिए निर्देशित भी किया था, लेकिन इसके बाद भी काम नहीं कराया। गन्ना सीजन होने के चलते सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने जल्द पुलिया के साथ रास्ते को सही कराने की मांग की है। बीडीओ निघासन जयेश सिंह ने बताया कि पुलिया बैठ गई है तो उसे दिखवाया जाएगा। खड़ंजा निर्माण कार्य की धनराशि उपलब्ध नहीं हुई है। इस वजह से कार्य अटका है। जल्द ही कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed