{"_id":"68d193ee97bf90610c003e37","slug":"the-crucial-13-km-stretch-of-the-bahraich-kheri-border-has-been-completely-destroyed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-156341-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बहराइच-खीरी बॉर्डर का महत्वपूर्ण 13 किमी का मार्ग पूरी तरह ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बहराइच-खीरी बॉर्डर का महत्वपूर्ण 13 किमी का मार्ग पूरी तरह ध्वस्त
Mon, 22 Sep 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
खैरेटिया मझरापूरब जर्जर मार्ग। संवाद
लखीमपुर खीरी। खीरी जिले का बाबा पुरवा खैरेटिया, मझरापूरब मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यह मार्ग बहराइच-खीरी बॉर्डर को जोड़ता है। तिकुनिया से बहराइच आने-जाने वालों के लिए यह मार्ग लाइफलाइन माना जाता है। कौड़ियाला गुरुद्वारा से मझरापूरब रेलवे स्टेशन तक लगभग 13 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तौर से ध्वस्त हो चुका है, जिस पर प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं।
यह मार्ग सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी द्वारा वर्षों पूर्व बनाया गया था, लेकिन अब इसकी दुर्दशा से आमजन को मुश्किलें झेलनी पड़ रहीं हैं। यह सड़क नानपारा-मैलानी रेलवे ट्रैक के समानांतर है, जहां रेल सेवाएं सीमित होने के कारण अधिकतर लोग वाहनों से इसी मार्ग से होकर आवाजाही करते हैं। खराब सड़कों के कारण अक्सर जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है।
भारत-नेपाल सीमा तिकुनिया का प्रमुख बाजार और बिछिया क्षेत्र के व्यापारी बड़ी संख्या में इस मार्ग का उपयोग करते हैं। मार्ग की जर्जर हालत से व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारी बताते हैं कि सड़क खराब होने से माल की ढुलाई में समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत खैरेटिया निवासी रामनाथ यादव का कहना है यह मार्ग हमारी जीवनरेखा है। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर मरीजों को अस्पताल ले जाने तक सबको परेशानी होती है। बरसात में हालत और बिगड़ जाते हैं। वहीं बरसोला कला के युवा किसान संदीप वर्मा ने कहा कि व्यापार और रोजगार दोनों इस सड़क से जुड़े हैं। हमने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला। ग्राम पंचायत खैरेटिया के प्रधान प्रगट सिंह, समाजसेवी सहजराम जायसवाल, प्रधान जितेंद्र सिंह, सुखदेव सिह, लखविंदर सिंह, जगतार सिह, सुखवीर सिह, सुरजीत सिंह और अन्य लोगों ने मार्ग निर्माण की मांग की है।
जर्जर मार्ग के अलावा रहता है जंगली जानवरों का भी खतरा
सड़क की हालत बहुत ज्यादा खराब है, व्यापारियों को बहुत दिक्कत है। इसके अलावा जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता है। कई बार कहा गया है, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो सका। - सुरेश तलवाड़, निवासी
यह मार्ग क्षेत्र के लिए जीवनरेखा है, स्कूल के बच्चों से लेकर मरीजों तक को यहां से गुजरना पड़ता है, इतनी खराब सड़क से लोग कैसे निकलते हैं। यह दर्द क्षेत्र के लोग ही जानते हैं। - राजाराम, निवासी
काफी समय से सड़क खराब है। इसकी मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया है, जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। बजट आते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - कनकपाल गंगवार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग