फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The crowd of teachers remained at the BSA office on the last day

Lakhimpur Kheri News: आखिरी दिन बीएसए कार्यालय पर लगी रही शिक्षकों की भीड़

Sun, 02 Jul 2023 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
The crowd of teachers remained at the BSA office on the last day
काउस​लिंग कराते ​​शिक्षक
लखीमपुर खीरी। दूसरे जनपद स्थानान्तण की सूची जारी होने के बाद रिलीविंग के लिए शिक्षकों की भीड़ लगी रही। रविवार को निर्धारित समय पर कार्यालय खुला और शिक्षकों के कार्य होते रहे। शिक्षकों के स्कूलों से रिलीव होने के बाद बीईओ उन्हें रिलीव करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार से शिक्षकों के रिलीव होने की प्रक्रिया चल रही है। रविवार को अंतिम दिन होने के चलते कार्यालय में काफी चहलपहल देखी गई। शिक्षक जरूरी कागजातों को पूरा करने के लिए परेशान दिखाई दिए, वहीं महिला शिक्षकों के साथ आए छोटे-छोटे बच्चे भी गर्मी से परेशान थे। बता दें कि शिक्षक तैनाती स्थल वाले स्कूलों से कागजी कार्रवाई करते हुए बीईओ से जल्द से जल्द रिलीव करने के लिए मिन्नतें करते रहे। अंदेशा है कि रविवार की देर शाम तक शिक्षकों को रिलीविंग आर्डर मिल पाएगा। शिक्षकों के बताया कि सुबह दस बजे पत्रावली जमा हो जाने के बाद दोपहर बाद तक रिलीविंग आर्डर नहीं मिला है। घर काफी दूर होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed