फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crocodile kept sitting under the cot of villager in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: चारपाई पर सोता रहा ग्रामीण, नीचे था मगरमच्छ, सुबह नजर पड़ी तो परिवार के उड़ गए होश

Thu, 27 Jul 2023 10:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 27 Jul 2023 10:54 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के फुटहा गांव में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में मगरमच्छ घुस आया। वह रातभर चारपाई के नीचे रहा, सुबह जब चारपाई पर सो रहे ग्रामीण की नींद खुली तो मगरमच्छ को देख उसके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
crocodile kept sitting under the cot of villager in lakhimpur kheri
चारपाई के पास मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के फुटहा गांव में तालाब से निकलकर आया मगरमच्छ एक घर में रातभर चारपाई के नीचे लेटा रहा। सुबह जागने पर मगरमच्छ को देख ग्रामीण के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुरक्षित नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन


फुटहा गांव निवासी लालाराम का गांव के बाहर तालाब के किनारे मकान है। घर के दरवाजों में किवाड़ नहीं लगे हैं। मंगलवार को परिवार के सभी लोग अपनी-अपनी चारपाइयों पर सो रहे थे। इसी बीच किसी समय तालाब से निकलकर मगरमच्छ घर में घुस आया और लालाराम की चारपाई के नीचे रुका रहा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेम विवाह करने वाले युवक की हत्या: दो महीने पहले ही बना था पिता, पत्नी की मां और मामा ने बेरहमी से ली जान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दहशत में आ गए परिवार के लोग 

बुधवार सुबह जब लालाराम जागकर जमीन पर पैर रखने जा रहा था, तभी उसकी निगाह मगरमच्छ पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। तुरंत उसने अपने पैर चारपाई पर खींच लिए और शोर मचाने लगा। बाद में किसी तरह छलांग लगाकर चारपाई से नीचे उतरा और घर के सभी लोगों को बाहर बुला लिया।

सुबह पांच बजे 112 नंबर को फोन किया तो पीआरबी जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से बांस के जरिए दबाकर मगरमच्छ को बोरी में बंद कर दिया। वन विभाग की टीम ने फॉरेस्टर अजय कुमार भार्गव की देखरेख में मगरमच्छ को नदी में ले जाकर छोड़ दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed