{"_id":"691f519cbe2f3d25a602b66d","slug":"the-country-seems-to-be-changing-under-the-leadership-of-yogi-modi-minister-of-state-rakesh-rathore-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-161565-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी-मोदी के नेतृत्व में देश बदलता दिख रहा है : राज्यमंत्री राकेश राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी-मोदी के नेतृत्व में देश बदलता दिख रहा है : राज्यमंत्री राकेश राठौर
Thu, 20 Nov 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
निघासन। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित अखंड भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को भव्य पदयात्रा निकाली गई। झंडी रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर तराई किसान महाविद्यालय परिसर से आरंभ हुई पदयात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा ने किया। पदयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ढखेरवा रोड स्थित जेपी पैलेस पहुंचकर संपन्न हुई, जहां जनसभा का आयोजन किया गया।
सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर विकास राज्यमंत्री एवं सीतापुर के विधायक राकेश राठौर ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष पटेल की कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रनिर्माण की सोच आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है।
राज्यमंत्री राठौर ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में हिंदुस्तान बदलता हुआ नजर आ रहा है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सरकार शास-सुशासन की विचारधारा पर काम कर रही है। विधायक शशांक वर्मा ने सरदार पटेल के आदर्शों और समर्पण को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाजपा के संयोजक राजा राजराजेश्वर सिंह, जिला महामंत्री विनोद लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामजी पांडे, पलिया चीनी मिल उपाध्यक्ष अभिषेक अवस्थी, देवेंद्र कुमार, सुनील बत्रा, मनोज पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम राजीव निगम व कोतवाल महेशचंद अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे।