फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The contractor started a fast unto death

ठेकेदार का आमरण अनशन शुरू

Thu, 07 Jan 2016 10:31 PM IST
खीरी टाउन
खीरी टाउन Updated Thu, 07 Jan 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष फहीम अहमद के खिलाफ कस्बे में दो दिनों से चल रहा ठेेकेदार का क्रमिक अनशन अब आमरण अनशन में बदल गया है। ठेकेदार ने अध्यक्ष पर कराए गए विकास कार्यों का भुगतान रोकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सैयदवाड़ा निवासी शकील ठेकेदार ने नगर पंचायत द्वारा भुगतान न करने तथा नगर पंचायत में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर दो दिनो तक क्रमिक अनशन किया था, लेकिन कहीं से राहत न मिलने पर तीसरे दिन सुबह दस बजे से वह आमरण अनशन पर बैठ गया। जिसकी सूचना शकील ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी। आमरण अनशन पर बैठे ठेकेदार का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष रंजिशन उसका भुगतान नहीं होने दे रहे हैं। जबकि शिकायत के बाद अधिकारियों ने जांच कर उसके द्वारा कराए गए कार्यों पर संतुष्टि जताई है।
विज्ञापन

डीएम ने भी भुगतान करने का निर्देश दिया है लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष फहीम अहमद दस्तावेजों को अपने कब्जे में किए हुए हैं, जिसके कारण वह आर्थिक और मानसिक रूप से काफी परेशान है। ठेकेदार के समर्थन में आजाद भारत कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बसंत यादव, युवा प्रकोष्ठ के सागर शर्मा भी उतर आए हैं। नेताओं ने खीरी कस्बे में अनशन स्थल पर पहुंच कर उनका समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed