{"_id":"61f038aa6506bd5ca2271b3d","slug":"the-contract-operator-who-cheated-the-roadways-was-dismissed-from-the-job-lakhimpur-news-bly4736007118","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज को चूना लगाने वाला संविदा परिचालक नौकरी से बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज को चूना लगाने वाला संविदा परिचालक नौकरी से बर्खास्त
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धौरहरा से लखीमपुर आ रही रोडवेज बस में शुक्रवार को मुख्यालय चेकिंग दल ने 11 यात्रियों से किराया लेने के बावजूद बिना टिकट दिए सफर कराने का मामला पकड़ा था। चेकिंग दल की शिकायत पर एआरएम ने परिचालक की संविदा समाप्त कर दी है।
लखीमपुर डिपो के एआरएम जोगेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लखीमपुर धौरहरा मार्ग पर मुख्यालय टीम ने डिपो की बस को चेक किया। बताते हैं कि लखीमपुर आ रही बस में 33 यात्री मौजूद थे, जिसमें से 11 के टिकट नहीं बने थे। चेकिंग दल के पूछने पर यात्रियों ने परिचालक को किराए के रुपये दिए जाना स्वीकार्य किया। टीएस राजेश कुमार सिंह ने भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए रोडवेज को चूना लगाने वाले संविदा परिचालक उमेश यादव के खिलाफ अधिकारियों को अवगत कराया था। एआरएम ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर प्राथमिक जांच कराने के बाद परिचालक उमेश यादव की संविदा समाप्त कर दी गई है।
तीन दिन में 1800 टीईटी अभ्यर्थियों ने की मुफ्त यात्रा
लखीमपुर खीरी। शासन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को नि:शुल्क यात्रा कराने के निर्देश दिए थे। अभ्यर्थियों को 23 जनवरी हो होने वाले पेपर के एक दिन पहले और एक दिन बाद तक यानी तीन दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिला। इससे अभ्यर्थियों को पेपर देने के लिए परीक्षा केंद्र तक जाने और उसके बाद घर वापस जाने के लिए रोडवेज बसों में किराया नहीं देना पड़ा। ऐसे में लखीमपुर डिपो की बसों से 22 जनवरी को 265, 23 जनवरी को 753 और 24 जनवरी को करीब 782 अभ्यर्थी ने प्रवेश पत्र पर नि:शुल्क यात्रा की। एआरएम ने बताया कि तीन दिन में करीब 1800 अभ्यर्थियों ने लखीमपुर डिपो की बसों से 1,20,000 रुपये की मुफ्त यात्रा की है। संवाद