फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The complaints of the girl students will reach the responsible officials directly

Lakhimpur Kheri News: छात्राओं की शिकायत सीधे पहुंचेगी जिम्मेदार अधिकारियों तक

Wed, 26 Aug 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 26 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The complaints of the girl students will reach the responsible officials directly
लखीमपुर खीरी। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राएं अब अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में शिकायत पेटिकाएं लगाई गई हैं। छात्राएं इनमें अपनी शिकायत लिखकर डाल सकेंगी।
विज्ञापन

पेटिकाओं की चाबी संबंधित अधिकारियों के पास रहेगी और शिकायतों की नियमित निगरानी कर उनका निस्तारण कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि छात्राओं को सुरक्षित और सहज वातावरण उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। शिकायत पेटिकाओं के माध्यम से छात्राएं बिना झिझक अपनी बात जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगी। प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पेटिका में विद्यालय की सुविधाओं की कमी, शौचालय व स्वच्छता, परिसर में असुरक्षा, किसी कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति के व्यवहार सहित अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतें डाली जा सकेंगी। शिकायत की प्रकृति के अनुसार विद्यालय, ब्लॉक या जिला स्तर पर कार्रवाई कराई जाएगी। गंभीर मामलों में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत पेटिकाओं की प्रभावी निगरानी और प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता छात्राओं की पहचान यथासंभव गोपनीय रखने पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed