फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The coldest day of the season, people of Terai shivered due to severe cold

सीजन का सबसे ठंडा रहा दिन, कड़ाके की ठंड से कांपे तराई के लोग

Mon, 17 Jan 2022 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
The coldest day of the season, people of Terai shivered due to severe cold
लखीमपुर खीरी। सीजन का सबसे ठंडा रविवार का दिन रहा। इससे पूरे तराई क्षेत्र में लोग कड़ाके ठंड व गलन से कांप उठे। हालात इस कदर सर्द हो गए कि अलाव तापने पर भी थोड़ी राहत मिली। मौसम के तेवर देख लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक ऐसे ही ठंड पड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सीजन में दिसंबर से जनवरी के पहले पखवाड़े तक ऐसी कड़ाके की ठंड नहीं हुई थी। 14 जनवरी को जरूर कोहरा पड़ने के साथ गलन ने असर दिखाया था। हालांकि दोपहर बाद एक-दो बार धूप निकली थी। वहीं रविवार को दिन भर बादल छाए रहे और गलन से लोग हलकान दिखे। टोपी, मफलर, जैकेट पहनने के बाद भी लोगों को कंपकंपी छूटती रही। अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इंसानों के अलावा पशु-पक्षी भी ठंड से बेहाल रहे। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। बीच में कभी-कभार धूप निकल सकती है। बृहस्पतिवार से फिर बादल छाएंगे और शनिवार व रविवार को कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। इस दौरान बर्फीली हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन

पलियाकलां। क्षेत्र में मौसम का मिजाज नहीं बदल रहा है। सुबह कोहरे के साथ दिन की शुरूआत हो रही है। रविवार को भी सुबह से ही भीषण ठंड रही, जिसके चलते राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन भर लोग अलाव तापते नजर आए जबकि बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी : मुख्य चौराहों पर नहीं जल रहे अलाव
मोहम्मदी। कड़ाके की ठंडक से लोग परेशान हैं। मजदूरी पेशा करने वालों को आने जाने में काफी दिक्कतें हो रही है। तहसील प्रशासन द्वारा दिन में कहीं अलाव नहीं जलाए गए। वहीं तहसील प्रशासन 21 जगहों पर अलाव जलाने का राग अलाप रहा है। मोहम्मदी-पुवायां मार्ग पर, बिचपुरी मोड़ पर, शुक्लापुर तिराहा, पुवायां मोड़, ब्लाक रोड, गोमती मोड़, झिंगुरीपुरवा चौराहा, कृषि मंडी सरैया रोड पर अलाव नहीं जल रहे हैं। नगर पालिका में 25 वार्ड हैं, जिसमें से 11 जगहों पर अलाव जलाएं जा रहे हैं। नगर में मजदूरी करने के लिए गांव देहात के तमाम लोग आते हैं, कड़ाके की ठंडक में आवागमन प्रभावित हो रहा है। नगरपालिका के कर्मचारी शिवम भदौरिया ने बताया कि नगर में 11 जगहों पर अलाव जलाए गए हैं। तहसीलदार सुशील कुमार सिंह ने बताया कि 21 जगहों पर पूरे तहसील क्षेत्र में अलाव जलाए जा रहें हैं।
अमीरनगर : बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
अमीरनगर। कई दिनों से लगातार शीतलहर के बाद रविवार को और गलन बढ़ जाने से कस्बे की मार्केट में पूरा दिन सन्नाटा दिखाई पड़ा। साथ ही अब यह गलन पशुओं पर भारी पड़ रही है। उम्रदराज लोग ठंडक से बचने के लिए घरों में छुपे रहे तो कुछ लोग अलाव जलाकर बैठे रहे। लगातार शीतलहर लहर से गेहूं और लाही की फसल पर प्रभाव दिखाई पड़ रहा है। क्षेत्र के किसान महेंद्र सिंह, रेशम सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजपाल सिंह, सलाम खां, इरफान खां, नबीशेर का कहना है धूप न निकलने से अब फसलों को नुकसान हो रहा है।
बिजुआ : अलाव न जलने से गरीबों की सामत
बिजुआ। लखीमपुर-पलिया राजमार्ग पर पड़ने वाले कस्बों में अभी तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं हुई है, जिससे बाहर से आने वाले यात्री तथा स्थानीय लोग ठंड में बेहाल घूम रहे हैं। सर्दी में दाउदपुर, जहानपुर, मालपुर, रडाबाजार चौराहा, पडरिया तुला, बेलवामलूकापुर, गुलरिया, बस्तौला, बिजुआ, इटकुटी, भानपुर में अलाव न जलने से लोगों को परेशानी हो रही है गरीबों ने प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की है जिससे गलन भरी ठिठुरन से निजात मिल सके।

ममरी। दिन भर बादल कोहरा छाया रहने व शीतलहर के चलने से लोग ठंड से कांप उठे। ठंड से निजात पाने को जिसे कूड़ा करकट टायर जो भी मिला जला कर हाथ सेकने लगा। मार्केट में सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर दोपहिया वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed