{"_id":"583ae19a4f1c1b3e34088044","slug":"the-club-won-the-title-rabbani","type":"story","status":"publish","title_hn":"रब्बानी क्लब ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रब्बानी क्लब ने जीता खिताब
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही (लखीमपुर खीरी)।
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट
भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में रब्बानी क्लब नागपुर ने आरके स्टील सीवान को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। पूर्व सांसद दाउद अहमद ने पुरस्कार बांटे।
पहले हाफ के 45वें मिनट में आरके स्टील सीवान के खिलाड़ी डेनियल गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 11वें मिनट में रब्बानी क्लब नागपुर के फहात जुनैद ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। अंत तक दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रही। उसके बाद ट्राईब्रेकर मे रब्बानी क्लब नागपुर की टीम ने आरके स्टील सीवान को 6-5 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।
इससे पहले फुटबाल टूर्नामेंट के समापन पर सिंगाही पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत गाया। पूर्व सांसद दाउद अहमद ने कहा कि खेलों से निखार आता है। महामंत्री कैयूम ने पूर्व सांसद का माल्यार्पण कर उनको स्मृत चिह्न भेंट किया। इसके बाद सांसद ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबाल में किक मारकर मैच शुरू करवाया। बाद में विजेता रब्बानी क्लब नागपुर को ट्राफी के साथ 51 हजार रुपये और उप विजेता आरके स्टील सीवान को 31 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए। पूर्व एमएलसी आरएस कुशवाहा, प्रमुख प्रेम पति दिवाकर, जोगेंद्र शाक्य, मोबीन कुरैशी, नरेंद्र गुप्ता, मिसबाहुददीन, कीर्ति पंत, मो यूसुुफ, अस्बाहुददीन आदि मौजूद रहे।