फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The city was lit up, fireworks filled the sky.

Lakhimpur Kheri News: दीपों से सजा शहर, आतिशबाजी से गूंजा आसमान

Tue, 21 Oct 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 21 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The city was lit up, fireworks filled the sky.
दिवाली के मौके रोशनी से नहाया शहर, आसमान में आतिशबाजी का नजारा। संवाद
लखीमपुर खीरी। दिवाली के पावन पर्व पर शहर ने जगमगाती रोशनी की चादर ओढ़ ली। शाम ढलते ही गलियों, बाजारों और घरों में रंगीन बिजली की झालरें व दीपों की कतारें चमक उठीं।
विज्ञापन

ऊंचाई से देखने पर पूरा शहर मानो तारों की बस्ती बन गया। हर ओर रंगीन झालरों की टिमटिमाती लाइटें और आसमान में चमकती आतिशबाजियों का मनमोहक नजारा देखने लायक था। घरों में महिलाओं ने सजे हुए पूजा थालों से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सुगंधित फूलों, दीपों और मिठाइयों की खुशबू से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूजा के बाद घर-घर में बच्चों और युवाओं ने पटाखों व आतिशबाजी से रात को रोशन कर दिया। रंग-बिरंगी रोशनी से आसमान दमक उठा, तो सड़कों पर भी रौनक देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बाजार, अस्पताल रोड, गोला रोड और स्टेशन रोड पर लगी झालरों ने पूरे क्षेत्र को रोशन कर दिया। मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर पूरे दिन ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही। लोग एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर शुभकामनाएं देते नजर आए। देर रात तक आतिशबाजियों की गूंज और दीपों की लौ ने दिवाली को यादगार बना दिया।

दिवाली के मौके रोशनी से नहाया शहर, आसमान में आतिशबाजी का नजारा। संवाद

दिवाली के मौके रोशनी से नहाया शहर, आसमान में आतिशबाजी का नजारा। संवाद

दिवाली के मौके रोशनी से नहाया शहर, आसमान में आतिशबाजी का नजारा। संवाद

दिवाली के मौके रोशनी से नहाया शहर, आसमान में आतिशबाजी का नजारा। संवाद

दिवाली के मौके रोशनी से नहाया शहर, आसमान में आतिशबाजी का नजारा। संवाद

दिवाली के मौके रोशनी से नहाया शहर, आसमान में आतिशबाजी का नजारा। संवाद

दिवाली के मौके रोशनी से नहाया शहर, आसमान में आतिशबाजी का नजारा। संवाद

दिवाली के मौके रोशनी से नहाया शहर, आसमान में आतिशबाजी का नजारा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed