फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The city draped with sheets of dense morning fog

घने कोहरे की चादर से लिपटी रही शहर की सुबह

Mon, 04 Jan 2016 04:47 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 04 Jan 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
 The city draped with sheets of dense morning fog
चार दिन मौसम साफ रहने के बाद सोमवार को एक बार फिर घने कोहरे की चादर ने शहर को ढक लिया। रविवार शाम ठंडी हवाएं चलने के बाद सोमवार की सुबह घना कोहरा घिर आया। कोहरा इतना घना था कि दस मीटर दूर तक दिखना मुश्किल हो गया। हालांकि तापमान में खास कमी नहीं आई है। घने कोहरे के कारण सोमवार को ट्रेनों की रफ्तार काफी कम रही।  हेड लाइट जलाने के बाद भी वाहन रेंग-रेंग कर चलते दिखाई दिए।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से कड़ी धूप होने के कारण पारा लगातार चढ़ता जा रहा था। न कोहरा था न पाला। सर्द हवाओं का नामोनिशान न होने से लोगों के गर्म कपड़े उतरने लगे थे। रविवार की शाम एक बार फिर सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया। सोमवार की सुबह से घना कोहरा छा गया।
विज्ञापन

कोहरे के कारण करीब दो घंटे तक जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त रहा। ट्रेन और बसें लेट हो गईं। रेलवे स्टेशन पर दूर से आती ट्रेन भी नहीं दिख रही थी। दृश्यता कम हो जाने के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चलते दिखाई दिए। सर्दी के कारण कक्षा आठ तक के स्कूल पहले से ही बंद चल रहे हैं लेकिन कक्षा आठ से ऊपर की कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घने कोहरे में स्कूल जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह घने कोहरे के बावजूद तापमान में गिरावट नहीं आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान पिछले दिनों की अपेक्षा ज्यादा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी से किसान हलकान हैं। हालांकि कोहरा गिरने से फसलों को कुछ फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed