{"_id":"df187da637f8dbaed430e240a30aebfc","slug":"the-children-were-at-the-annual-cultural-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला काशीनगर स्थित गोमती इंटरनेेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। बच्चों ने कार्यक्रमों के माध्यम से बेटी बचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष डा. इरा श्रीवास्तव और विशिष्टि अतिथि समाज सेवी कैलाश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। यहां विद्यालय की प्रधानाचार्य शैल सिंह ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि बेटियां अधिक से अधिक शिक्षित हों, इसके लिए हमारा विद्यालय बेटियों का नि:शुल्क प्रवेश ले रहा है। उन्होंने बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया। यहां कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की प्रस्तुतियां दी। इसमें बच्चों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू, गांधी जी, सुभाषचंद्र बोस, मदर टेरेसा, किसान और अन्य महापुरुषों के वेष धारण किए। यहां बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटक मंचन के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन शुभ्रा बरनवाल और तरु महेंद्रा ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं में शालिनी श्रीवास्तव, उमादेवी, सबा, प्रगति, सुमित और रिशिका के अलावा तमाम अभिभावक उपस्थित थे।