फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The children waved the flag of the district board level

मंडल स्तर पर जिले के बच्चों ने लहराया परचम

Tue, 09 Feb 2016 10:21 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 09 Feb 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
The children waved the flag of the district board level
जिले के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने मंडल स्तर ओवरऑल चैंपियनशिप प्राप्त कर जहां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है वहीं जिले के परिषदीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता की भी मिसाल प्रस्तुत की है। मंडल स्तर पर ओवरऑल चैंपियनशिप प्राप्त कर लौटे इन बच्चों का जिले में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने मंडलीय रैली में अपना स्थान बनाया। 7 और 8 फरवरी को लखनऊ के चौक स्टेडियम में हुए मंडलीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में इन बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिताओं में जिले के बच्चों ने वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकांकी, समूहगान तथा लोकनृत्य में शानदार प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। ओवरऑल चैंपियनशिप की शील्ड शिक्षा निदेशक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.ओपीराय को देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में उप बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.संजय कुमार शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी भरत वर्मा और रमेश पंकज ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया। जिले में लौटने पर बीएसए डॉ.ओपीराय सहित शिक्षा विभाग के लोगों ने बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed