{"_id":"571e20b94f1c1b0d75a916fa","slug":"the-children-said-the-school-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने कहा, स्कूल चलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने कहा, स्कूल चलो
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 25 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
कहा, जिसके पास है ज्ञान वही है प्रभावशाली
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत सोमवार को बच्चों ने स्कूल चलो जन जागरूकता रैली निकाली। रैली को डीएम आकाशदीप ने राजकीय इंटर कॉलेज के क्रीडांगन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जिले के परिषदीय स्कूलों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल थे। बच्चों ने हाथों में सर्व शिक्षा अभियान के स्लोगन लिखी-सब पढ़ें सब बढ़ें की तख्तियां लेकर पूरे उत्साह के साथ शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया।
रैली राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से गांधी विद्यालय चौराहा, हीरालाल धर्मशाला, कोतवाली, सदर चौराहा, मेन रोड, इलाहाबाद बैंक, कंपनीबाग, विलोबी मैदान होते हुए फिर राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में पहुंची। रैली में शामिल बच्चों के लिए जिला प्रशासन और विभिन्न संस्थाओं ने बिस्कुट और पानी का इंतजाम किया था।
रैली में सचल वाहनों पर प्रदर्शित झांकियों ने सभी का मन मोहा, यह झांकियां पूरी रैली में बच्चों और आमजन के आकर्षण का केंद्र रही। थारू बालक बालिकाएं मनमोहक लोकनृत्य करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
शिक्षा हासिल कर पाएं अच्छा मुकाम
रैली रवाना करने से पहले आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति बहुत आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि हम उस देश के रहने वाले हैं जो विश्व गुरु के रूप में जाना जाता है। जिसके पास ज्ञान है वही व्यक्ति प्रभावशाली है तथा प्राइमरी शिक्षा के बिना कोई आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि हम अपने आस-पास के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करें।
रैली में शामिल रहे ये लोग
रैली के शुभारंभ के मौके पर सीडीओ अमित बंसल, पीडी दिनेश कुमार सिंह, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. ओपी राय, डीआईओएस डॉ. ओपी गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, एसडीएम पीके सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
बच्चों को पिलाया टैंकर का पानी
जीआईसी ग्राउंड में स्कूल चलो रैली के लिए इकट्ठा हुए बच्चों को टैंकर का पानी ही नसीब हुआ। सूत्रों की माने तो आगंतुकों और विशेष व्यक्तियों के लिए मिनरल वाटर का इंतजाम किया गया था। एक टैंकर के सहारे चिलचिलाती धूप मे स्कूली बच्चे पानी के लिए लाइन लगाए दिखे।