फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The children put down to cultural events

बच्चों ने लगाई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी 

Sun, 17 Apr 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Sun, 17 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
The children put down to cultural events
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
मुख्य अतिथि और नगर पालिका अध्यक्ष ने किया चैती मेला का शुभारंभ
नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर दर्शकों का मन मोह लिया।
चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर डॉ मूलचंद मिश्र की अध्यक्षता में हुए स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीराम जायसवाल और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर के काजल, अल्पना, सोनी, इशिका, कंगना, श्वेता और ऋचा ने सरस्वती वंदना पेश कर की। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के शैलजा, अनामिका, प्रिया दास, आशीष, शिवम, अभिनव, परवेज, आकाश, अनुपम, अंकित, विशाल ने वंदे मातरम और मोबाइल साइड इफेक्ट पर एकांकी पेश की। सरस्वती शिशु मंदिर के हर्ष, अरविंद, शैलेंद्र, आर्यन, उज्ज्वल, कुनाल, वैभव, आयुष, अर्पित, नितिन, अभय, अमित ने मेरा जूता है जापानी, सरस्वती शिशु मंदिर के रिया वर्मा, आराध्या गंगवार ने आजा राधा रानी आजा, कल्याण भव: संस्थान के अश्वनी, सूरज, विशाल, अंकुल, सूरज गौतम, दुष्यंत, धीरज ने हवन कुंड, मस्तों का झुंड और साकेत शुक्ल, अंकुल ने मां तुझे सलाम, फ्यूचरटेक के अवनि गुप्ता, बृजगोपाल पांडे ने चितचोर है कान्हा और इंडिया वाले गीत पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। 

इंडियन हेरिटेज एकेडमी के आदित्य शंखवार ने वन्दे मातरम वंदना और आयुषी सोनी, महक सोनी ने चंदा मामा तू कल मेरे घर आ जाना, फलक चिल्ड्रेंस एकेडमी के अजय कुमार, ललित, स्पर्श, हर्ष नमिता ने कहते हैं प्यार से इंडिया वाले और अमन कुमार और रोहित ने देवा श्री गणेश्, स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर के नैना देवी, स्नेहा मिश्रा, सुनैना, अमृतेश मिश्र ने प्रिंगा गापौर, बाजीराव मस्तानी गीत पर अभिनय कर दर्शकों को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में राजेश वर्मा, मनोज त्रिवेदी और पिंटू वर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 
विज्ञापन


 
चैती मेला में आज
छोटी काशी के ऐतिहासिक चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर बाल कवि सम्मेलन चिल्ड्रेंस वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रात्रि आठ बजे से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed