{"_id":"6283f7ffa3ac392525244817","slug":"the-children-of-council-schools-showed-their-talent-in-the-flight-test-lakhimpur-news-bly485114641","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान परीक्षा में परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान परीक्षा में परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
विज्ञापन
परीक्षा में हिस्सा लेते बच्चे।
परीक्षा में अव्वल आए बच्चों को डीएम ने आवास पर दिया ब्रेकफास्ट का आमंत्रण
लखीमपुर खीरी। नवाचार पहल के तहत मंगलवार को कक्षा दो के विद्यार्थियों की जनपद स्तरीय उड़ान परीक्षा-2022 कराई गई। परीक्षा में कक्षा दो की छात्रा मायरा सिंह ने 90 अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। परीक्षा में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को शिक्षकों व अभिभावकों के साथ ब्रेकफास्ट पर आमंत्रित किया है।
कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर उड़ान प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद डीएम ने प्रश्न पत्रों की सील स्वयं खोली। अपने सामने प्रश्नपत्र वितरित कराए। इस परीक्षा का पर्यवेक्षण व अनुश्रवण एसडीएम रेनू व बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने किया।
परीक्षा में सूरज शुक्ला, आदित्य गुप्ता, विक्रम सिंह तोमर, संजीव रस्तोगी व रितेश पांडेय ने कक्ष निरीक्षक की भूमिका अदा की। उड़ान प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के 46 मेधावी बच्चे सहित दो निजी विद्यालयों के चार बच्चों ने प्रतिभाग किया। डीएम ने कहा कि विजेता बच्चों के अध्यापक भी सम्मानित किए जाएंगे। बच्चों के मुख्य संरक्षक अध्यापक व उनके अभिभावक बच्चों संग डीएम आवास पर ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
उड़ान प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को ब्लॉकवार सम्मानित किया जाएगा। इसी तर्ज पर अगले चरण में कक्षा चार के विद्यार्थियों की उड़ान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शेष कक्षाओं की परीक्षा इसी तर्ज पर कराने की योजना है। बताते चलें कि डीएम की अभिनव पहल उड़ान का उद्देश्य परिषदीय स्कूलों के अध्ययन में सुधार का स्तर बढ़ाने व बच्चों के मध्य प्रतिस्पर्धा उत्पन्न करने के साथ ही बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों को मोटिवेट करना है।
बेसिक के विजेता बच्चों को मिलेगी डीएम आवास पर दावत
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने परीक्षा में करीब चार-पांच बार घूमकर परीक्षार्थियों से बातचीत करके उनका मनोबल बढ़ाया। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परिषदीय विद्यालय के बच्चों को सम्मानित करने के साथ ही डीएम की ओर से बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों को आवास पर ब्रेकफास्ट के लिए बुलाया जाएगा।
24 प्रश्नों के जरिए आंकी गई बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता
बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक आशीष प्रताप श्रीवास्तव व उनकी टीम ने 24 प्रश्नों का एक प्रश्न पत्र तैयार किया। बच्चों ने दो घंटे की परीक्षा में 95 पूर्णांक के प्रश्न पत्र को हल करके अपनी शैक्षिक समझ दिखाई। इस दौरान प्रशासन की ओर से बच्चों को फल, बिस्कुट, चॉकलेट, जूस भी बांटा गया।
परीक्षा में इन होनहारों ने दिखाया जलवा
जनपद स्तरीय उड़ान परीक्षा-2022 में सर्वाधिक 90 अंक लाकर कक्षा दो की छात्रा डीएम की पुत्री मायरा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। परिषदीय विद्यालय सनिगवां-बेहजम की सविता भारती ने 87 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बंगलहा कुटी निघासन की रूमा देवी ने 86 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं संविलियन विद्यालय होलागढ़ की सारिका वर्मा व प्राथमिक विद्यालय सिकटिहा के आयुष कुमार ने 85 अंक प्राप्त करके चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। निजी विद्यालय के बच्चों निष्ठा अवस्थी ने 87 व हम्माद ने 84 अंक पाकर परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया।