{"_id":"6668e7cc7a7a9541691f40f199703bcf","slug":"the-ceremony-honored-the-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में सम्मानित किए गए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में सम्मानित किए गए शिक्षक
पलियाकलां।
Updated Sat, 05 Sep 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका, बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज, गुरुकुल एकेडमी में शिक्षक सम्मान समारोह किए गए।
नगर पालिका सभागार में चेयरमैन केबी गुप्ता ने डॉ. श्रीकांत शुक्ला, एनके मिश्रा, ओमप्रकाश सुमन, रामचंद्र शुक्ला, कृष्ण अवतार भाटी, मूलचंद्र शाक्य, रत्ना वाजपेयी, करोड़ीमल अग्रवाल, गौतम मन्ना, अनूप गुप्ता, ताव सिंह, बलविंदर कौर, जयवीर सिंह, एनके मिश्रा, गुरमुख सिंह, सुरेश श्रीवास्तव, नीतू अबरोल सहित तमाम शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक गोविंद गर्ग और उप प्रबंधक राजेश भारतीय ने भगवान स्वरूप अवस्थी, एनके मिश्रा, रामचंद्र शुक्ला, ओमप्रकाश सुमन, प्रधानाचार्य डॉ. श्यामलाल रावत, डोरीलाल, प्रेमप्रकाश पांडे, नफीस अहमद, आरपी वर्मा, रामदीन आदि शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. श्री राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला गया और छात्र-छात्राओं ने तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गुरुकुल एकेडमी में शिक्षकों के सम्मान में प्रतियोगिता कराई गई। एकेडमी के मैनेजर मुकेश अग्रवाल और प्रधानाचार्य एचपी बड़ोनी ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन पर प्रकाश डाला।