फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The car riders duped the passenger and fled with the bag.

Lakhimpur Kheri News: यात्री को चकमा देकर बैग ले उड़े कार सवार

Thu, 12 Feb 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 12 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
The car riders duped the passenger and fled with the bag.
मैगलगंज। एनएच-30 पर बुधवार देर रात एक यात्री को कार सवार चकमा देकर उसका बैग लेकर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली मैगलगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बहराइच निवासी महेश कुमार दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक कार में सवार दो व्यक्तियों ने दिल्ली तक छोड़ने की बात कही। 700 रुपये किराया तय होने पर महेश कार में बैठ गए। पीड़ित के मुताबिक रात करीब एक बजे कार सवारों ने रास्ते में एक होटल पर खाना खाया और फिर आगे बढ़े।
विज्ञापन


मैगलगंज स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर आरोपियों ने फास्टैग रिचार्ज कराने का बहाना बनाकर कार रोकी। इसके बाद महेश को 20 रुपये देकर चाय लाने भेज दिया। महेश जैसे ही चाय लेने होटल की ओर गए, मौका पाकर दोनों कार सवार बैग समेत भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि बैग में मोबाइल फोन, नकदी व जरूरी कागजात रखे थे। घटना के बाद महेश ने कोतवाली मैगलगंज में शिकायत दर्ज कराई।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बहराइच से जुड़ा प्रतीत होता है, क्योंकि पीड़ित वहीं से कार में बैठा था। पीड़ित के पास वाहन नंबर व मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं। तहरीर ले ली गई है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed