फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The cable box crafted

गढ़ी उपकेंद्र का केबल बाक्स फुंका, परेशानी

Wed, 31 Dec 2014 07:00 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 31 Dec 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
The cable box crafted
शहर के गढ़ी उपकेंद्र में दो नंबर फीडर का केबल बाक्स फुंकने के कारण अलसुबह साढ़े चार बजे से आधे शहर की बिजली गुल हो गई। इसके चलते दर्जनों मोहल्लों की पेयजल सप्लाई भी बाधित रही। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

केबल बाक्स फुंकने के कारण गढ़ी पॉवर हाउस के सभी फीडरों को बंद कर दिया गया। इससे चार नंबर, पांच नंबर, छह नंबर और सात नंबर फीडर से जुड़े दर्जनों मोहल्लों के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। जेई मनोज पुष्कर ने बताया कि दो नंबर फीडर में खराबी आने की जानकारी के बाद कमियां दूर करने के लिए मरम्मत शुरू कर दिया गया। करीब दस बजे दो नंबर फीडर को छोड़ कर अन्य फीडरों की बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। दो नंबर फीडर की खराबी दूर करने के बाद रोस्टिंग के कारण कई घंटे बिजली कटौती की गई। इसके चलते लोगों को बिजली के साथ-साथ पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed