फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The buzzing market for Holi

होली के लिए गुलजार हुए बाजार 

Tue, 07 Mar 2017 11:06 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 07 Mar 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
The buzzing market for Holi
होली के लिए गुलजार हुए बाजार  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 
रेडीमेड गारमेंट शो रूम और शॉपिंग माल में उमड़ी भीड़
पकवान बनाने की सामग्री की भी हो रही खूब बिक्री

होली के लिए बाजार गुलजार हो गया है। कपड़ों की दुकान से लेकर पकवान बनाने की सामग्री तक की जमकर खरीदारी हो रही है। होली के लिए अभी से लोगों के घरों में पकवान बनने शुरू हो गए हैं। बाजार में घी, रिफाइंड ऑयल, बेसन, सूजी, मावा और मेवों की बिक्री अपने चरम पर है। 
इन दिनों सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों की दुकानों पर दिख रही है। कपड़े सिलाने के लिए समय न बचने के कारण लोग रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। रेडीमेड शो रूम पर नए फैशन और नए स्टाइल के कपड़ों का स्टॉक युवाओं को लुभा रहा है। शहर के रेडीमेड गारमेंट के शो रूम के अलावा शॉपिंग मॉल पर दिन भर भीड़ बनी रही। किशोरों और युवा जींस, टीशर्ट और शर्ट के साथ-साथ कुर्ता पायजामा आदि भी पसंद कर रहे हैं। तो युवतियों में अपनी पसंद की कॉटन की कुर्तियां, प्लाजो, लैगी, जींस, टॉप आदि खरीदने की होड़ लगी है। होली की खरीदारी को लेकर युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह दिखाई पड़ रहा है। 
विज्ञापन

उधर महिलाएं अपने लिए साड़ियां और सूट खरीदने के साथ-साथ होली मिलने के लिए आने वाले लोगों के स्वागत की तैयारियों में जुटी हुई हैं। पकवान सामग्री के साथ-साथ नई क्रॉकरी बेडशीट, कुशन कवर आदि खरीदने में व्यस्त हैं। रेडीमेड कपड़ों का प्रचलन बढ़ने के बावजूद टेलर्स की दुकानों पर भी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। होली के चलते कपड़ों से लेकर किराना, क्रॉकरी से लेकर फर्नीचर तक की बाजार गुलजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed