फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The budget did not meet the expectations of senior citizens and pensioners

Lakhimpur Kheri News: वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनर्स की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा बजट

Sun, 01 Feb 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The budget did not meet the expectations of senior citizens and pensioners
नरेश चंद्र वर्मा
लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनर्स ही अपेक्षाओं पर केंद्रीय बजट खरा नहीं उतरा। उन्हें 8वें वेतन आयोग का क्रियान्वयन एक जनवरी, 2026 से लागू करने, कोरोना काल के 18 माह का महंगाई भत्ता, मूल आयकर में छूट की सीमा बढ़ाने, स्वास्थ्य सुरक्षा का विस्तार, इलाज के लिए सरल व कैशलेस व्यवस्था, रेलवे में छूट आदि की उम्मीदें थे, जिसमें अधिकांश उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

बजट में न तो रेलवे संबंधी कोई छूट मिली और न ही पेंशन व बचत योजनाओं पर बेहतर रिटर्न मिल सका। इलाज के लिए सरल और कैशलेस व्यवस्था पर भी कुछ नहीं हुआ। डायबिटीज व कैंसर जैसी बीमारियों की दवाएं सस्ती होने व इनकम टैक्स प्रक्रिया सरल होने से वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनर्स को कुछ राहत है। संवाद
विज्ञापन




डायबिटीज व कैंसर जैसी बीमारियों की दवाई सस्ती हुई हैं, जिससे बुजुर्गों व पेंशनर्स को लाभ होगा। इनकम टैक्स प्रक्रिया सरल की गई है। इससे पेंशनर्स को आसानी होगी। रेलवे में छूट की उम्मीद थी, जो नहीं मिल पाई है। कुल मिलाकर यह बजट विकास्नोमुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेश चंद्र वर्मा, महामंत्री, पेंशनर्स कल्याण संस्था
------------

रेलवे में छूट की उम्मीद थी लेकिन वह नहीं मिली। पुरानी पेंशन पर भी ध्यान नहीं दिया गया। इनकम टैक्स प्रक्रिया सरल होने से पेंशनर्स को आसानी होगी। कुछ दवाएं सस्ती होने से राहत की बात है। बजट में बुजुर्गों व पेंशनर्स के लिए कुछ खास नहीं है लेकिन अन्य क्षेत्रों के लिए बजट काफी अच्छा है।
-अरविंद कुमार वर्मा, पूर्व प्रवक्ता, कृषक समाज इंटर कॉलेज, फतेहपुर

----------

केंद्रीय बजट विकास को गति देने वाला है। इससे ग्रामीण विकास को सबसे अधिक तेजी मिलेगी। गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करना खुशी देता है। गैस को सस्ता करना अच्छा निर्णय है। आयकर सीमा को बदलना भी नई अर्थव्यवस्था के विकास को बल देता जो नहीं हुआ है।
-रघुनंदन झा, उपाध्यक्ष प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था
-------------

यह एक सामान्य बजट है लेकिन कुछ क्षेत्रों में प्रगतिशील है। डायबिटीज व कैंसर जैसी बीमारियों की दवाएं सस्ती होना राहत की बात है। इनकम टैक्स की प्रक्रिया सरल होने से भी राहत मिलेगी। रेलवे में छूट न होने के चलते कुछ निराशा है।

-एनके राही, रिटायर्ड बैंक कर्मी
---





मध्यम वर्ग के लिए खास उपयोगी नहीं है। बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है, जिसके कारण कर्मचारियों व पेंशनरो को निराशा है। वरिष्ठ नागरिक के लिए कोई प्राविधान नहीं है। उम्मीद थी कि रेलवे एवं बस में वरिष्ठ नागरिक को किराया में छूट मिलेगी, लेकिन निराशा हाथ लगी। इसमें एक बात सही लगी कि दिव्यांग सहारा योजना लागू करके दिव्यांग जनों को राहत मिल जाएगी

-धनीराम वर्मा

नरेश चंद्र वर्मा

नरेश चंद्र वर्मा

नरेश चंद्र वर्मा

नरेश चंद्र वर्मा

नरेश चंद्र वर्मा

नरेश चंद्र वर्मा

नरेश चंद्र वर्मा

नरेश चंद्र वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed