फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of the teenage girl was cremated in the presence of police.

Lakhimpur Kheri News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ किशोरी के शव का अंतिम संस्कार

Mon, 15 Jan 2024 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
The body of the teenage girl was cremated in the presence of police.
मैगलगंज। प्रेम-प्रसंग में आहत होकर पंखे से लटककर आत्महत्या करने वाली एक गांव निवासी किशोरी के शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया। अंतिम संस्कार के समय गांव में पुलिसबल मौजूद रहा।
विज्ञापन

शनिवार को परिजनों ने मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाने को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। मैगलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का शव शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे पंखे से लटकता मिला था। मृतका के पिता ने गांव के अतुल कुमार सिंह उर्फ सोनू पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर किया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम किशोरी का शव गांव पहुंचाया गया तो परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। बाद में रविवार को अंतिम संस्कार करने की बात कही थी। रविवार सुबह पुलिस दोबारा गांव पहुंची। परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। समझाने पर परिजन मान गए और किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed