फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of the girl has not been identified, postmortem will be conducted today

Lakhimpur Kheri News: युवती के शव की नहीं हुई शिनाख्त, आज होगा पोस्टमॉर्टम

Sun, 28 Dec 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 28 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The body of the girl has not been identified, postmortem will be conducted today
महेवागंज। शारदानगर में चकईपुल के घाटमपुर मार्ग नहर पटरी के किनारे झाड़ियों में चार दिन पहले मिले 25 वर्षीय युवती के शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मृतका का रंग साफ है। वह जींस-टॉप पहने थी। एक हाथ में लोहे का कड़ा है। उस पर ओम छपा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चेहरे और शरीर पर चोट और खरोंच के गहरे निशान हैं, जो किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने आसपास गांव में भी शिनाख्त करने की कोशिश की, पर सफलता नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि युवती किसी अच्छे घर की मालूम पड़ती है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शरीर पर चोट और हुलिया से तरह-तरह की आशंकाएं उठ रही हैं। कहीं और से शव लाकर यहां फेंके जाने की भी आशंका है। पुलिस सोमवार को शव का पोस्टमाॅर्टम कराएगी। प्रभारी निरीक्षक शारदानगर मनोज कुमार ने बताया कि युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed