{"_id":"6a762bc5143c3d11f5070bb5","slug":"the-body-of-a-young-woman-who-had-gone-out-to-collect-grass-was-found-in-a-sugarcane-field-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-181931-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घास लेने निकली युवती का शव गन्ने के खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घास लेने निकली युवती का शव गन्ने के खेत में मिला
Sat, 08 Aug 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में घास लेने के लिए घर से निकली 20 वर्षीय युवती का शव शुक्रवार को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नीमगांव-देवरी मार्ग स्थित गन्ने के खेत में मिला। युवती बृहस्पतिवार सुबह घर से निकली थी और देर शाम तक नहीं लौटी थी।
परिजनों के अनुसार, युवती बृहस्पतिवार सुबह गई थी। देर शाम तक नहीं लौटने पर उसकी दादी ने पुलिस को तहरीर देकर आशंका जताई कि कोई उसे अपने साथ ले गया है। इस पर नीमगांव पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की।
शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से शव की शिनाख्त कराई। सूचना पर सीओ मितौली यादवेंद्र यादव, थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
परिजनों ने युवती की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव मिला है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। अभी परिजनों की ओर से किसी पर आरोप लगाते हुए तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
-यादवेंद्र यादव, सीओ मितौली