फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of a girl was found in suspicious circumstances on Sampurnanagar road

Lakhimpur Kheri News: संपूर्णानगर मार्ग पर संदिग्ध हालात में मिला युवती का शव

Sat, 05 Apr 2025 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The body of a girl was found in suspicious circumstances on Sampurnanagar road
पलिया सीएचसी में शव का मुआयना कर दिशा-निर्देश देते सीओ। संवाद
पलियाकलां। पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर एक युवती का शव संदिग्ध हालात में सड़क किनारे पड़ा मिला है। जानकारी होने के बाद लोगों की वहां भीड़ लग गई और सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और सीएचसी लाए। यहां सीओ, कोतवाल, मझगईं थाना प्रभारी पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। दोपहर बाद युवती की शिनाख्त हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


शनिवार को संपूर्णानगर मार्ग पर ब्लाॅक से पहले एक युवती का सड़क किनारे शव पड़ा दिखा। सूचना के बाद सीओ यादवेंद्र यादव, थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। सीएचसी लाकर पड़ताल की गई तो देखा कि मृतका के हाथ में वीगो लगा है और उसने हरे रंग के कपड़े पहने हुए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया समेत पुलिस ने अपने सूत्रों को लगाया। दोपहर बाद सोशल मीडिया के जरिए परिजनों ने जब फोटो आदि देखे तो वह थाने पहुंच गए और मृतका की शिनाख्त की। मृतका की शिनाख्त बेला कलां के धनीरामपुरवा गांव के धर्मपाल की 19 वर्षीय पुत्री सविता के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि सविता भीरा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में शुक्रवार को सुबह 10 बजे पथरी की दवा लेने गई थी। तभी से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- देर रात तक हम उसे तलाशते रहे। उसके मोबाइल पर फोन करते रहे, जो स्विच ऑफ बताता रहा। पुलिस को भी अवगत कराया था। दोपहर में सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है। अब वह संपूर्णानगर मार्ग पर कैसे पहुंची, इसकी जानकारी नहीं है।
मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का कार्य शुरू किया है। सूत्रों की मानें तो कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। मझगईं थाना प्रभारी राजू राव भी सीएचसी पहुंचे और शव की शिनाख्त में लगे रहे।

सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि हाथ में वीगो लगा होने के कारण प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि युवती को किसी अस्पताल में ले जाया गया था। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। कैमरों को चेक करने के बाद कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए जल्द ही गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed