फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of a contract pump worker was found in his room; he had been living alone for several days

Lakhimpur Kheri News: कमरे से मिला ठेका पंपकर्मी का शव, कई दिन से रह रहा था अकेला

Mon, 29 Jun 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 29 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The body of a contract pump worker was found in his room; he had been living alone for several days
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुनपुरवा में नगर पालिका के ठेका पंपकर्मी का शव उसके कमरे में मिला। पुलिस के मुताबिक, शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। आसपास के लोगों को घर से तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार, मृतक शराब का आदी था। हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी नवीन रस्तोगी (31) पुत्र रामनरेश रस्तोगी नगर पालिका में ठेका पंपकर्मी था। वह घर पर अकेला रहता था और कई दिनों से ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था। लगातार अनुपस्थित रहने पर नगर पालिका के कर्मचारियों ने फोन कर जानकारी ली तो उसने खुद के बीमार होने की बात कही।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नवीन शराब का आदी था और अधिकतर समय नशे में रहता था। इसी वजह से उसकी पत्नी भी उसके साथ नहीं रहती थी। रविवार देर रात घर से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा तो शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मोहल्ले में रविवार रात घर के एक कमरे से युवक का शव मिला था। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
-विवेक तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed