फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kheri: If the boat is found, then the bride can leave for her in-laws' house

खीरीः नाव मिली तो दुल्हन हो सकी ससुराल के लिए विदा

Wed, 23 Jun 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Kheri: If the boat is found, then the bride can leave for her in-laws' house
लखीमपुर खीरीः नाव में बैठकर मेहंदी गांव से विदा होता नवविवाहित जोड़ा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

फूलबेहड़ में नाव न मिलने से कई घंटे फंसे रहे बराती

विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल (लखीमपुर खीरी)। फूलबेहड़ क्षेत्र में बाढ़ के बीच नाव की कमी लोगों को अखर रही है। मंगलवार को समय पर नाव न मिल पाने से बरात की विदाई में कई घंटे लग गए। शाम को नाव मिल पाने से नवदंपती की विदाई हुई।
मेहंदी गांव निवासी मंशाराम की बेटी पिंकी की बरात सोमवार को निघासन क्षेत्र के खरवहिया गांव से आई थी। बरात में करीब 30 लोग थे। खमरिया गांव तक तो बराती कार और बाइक से पहुंच गए। मेहंदी गांव में जाने के लिए बाढ़ रोड़ा बन गई। नाव ही एकमात्र विकल्प था। दूल्हे सहित सभी बराती पहले नाव और फिर ट्रैक्टर से दुल्हन के घर पहुंचे। बरात की सभी रस्में पूरी हुईं। मंगलवार सुबह बरात की विदाई का समय हुआ। अब नाव की तलाश होने लगी। पता चला कि सोमवार को बाढ़ के पानी में लापता हुए एक युवक की तलाश में लगाई गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, समय पर नाव न मिल पाने से विदाई में कई घंटे बीत गए। शाम करीब छह बजे किसी तरह नाव का इंतजाम हुआ। तब जाकर बराती और घरातियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उधर बड़ागांव में भी ऐसा ही माजरा लोगों के सामने आया। जब बड़ागांव निवासी पटवारी अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर नाव से घर पहुंचा। पटवारी ने बताया कि नाव के लिए उसे भी घंटों तटबंध पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed