फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The blessed month of Ramadan has come... first fast today!

Lakhimpur Kheri News: लो आ गया बरकतों का महीना रमजान... पहला रोजा आज

Tue, 12 Mar 2024 11:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:15 AM IST
विज्ञापन
The blessed month of Ramadan has come... first fast today!
खीरी टाउन। रमजान की तैयारियों के बीच कस्बे और आसपास के इलाकों में सोमवार को रमजान का चांद दिखने के बाद तरावीह की विशेष नमाज अदा की गई। सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। मंगलवार को पहला रोजा रखा जाएगा।
विज्ञापन

इबादत के पाक महीने रमजान को लेकर कस्बे की लगभग दो दर्जन मस्जिदों में तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। सोमवार को आसमान में रमजान का चांद दिखने के बाद दरगाह की मस्जिद से सायरन की आवाज इत्तिला किया गया। इसके बाद कस्बे और आसपास की तमाम मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज पढ़ी गई। पहला रोजा मंगलवार को रखा जाएगा।
विज्ञापन

झंडा पीर के मस्जिद के पेश इमाम कारी अख्तर रजा ने बताया कि रमजान का महा अल्लाह को सबसे ज्यादा पसंद है। यह इबादत का महीना है। इस माह में शैतान कैद कर लिए जाते हैं और जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते है। इस माह में पढ़ी जाने वाली विशेष तरावीह की नमाज अलग-अलग मस्जिदों में बहुत ही अकीदत और एहतराम के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन





पहला रोज़ा मंगलवार इफ्तार समय


सुन्नी :- 6:16 मिनट

शिया :- 6 :40 मिनट



दूसरा रोजा बुधवार की सहरी समय

सुन्नी :- 4:45 मिनट

शिया :-5:05 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed