फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The benefits of the scheme will be given to the characters, the development of the village will happen

पात्रों को दिलाएंगे योजना का लाभ, गांव का होगा विकास

Thu, 29 Jul 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
The benefits of the scheme will be given to the characters, the development of the village will happen
अमीरनगर। सात हजार से अधिक की आबादी वाली ब्लॉक कुंभी गोला की ग्राम पंचायत गरदहा में ग्रामीणों ने गांव के विकास और समस्याओं से निजात पाने के लिए महिला प्रधान हाजरा को अपना प्रधान चुना है। पहली बार ग्राम प्रधान बनीं हाजरा ने भी गांव की समस्या दूर कर गांव के विकास का वादा किया। आईटीआई कॉलेज यहां की पहचान है।
विज्ञापन


पंचायत एक नजर
1- आबादी- 7200
2- मतदाता-- 3298
3-पेशा- कृषि, मजदूरी
4- साक्षरता- 60%

गांव की समस्याएं
1- पंचायत भवन जर्जर
2- गांव में नालियों का निर्माण
3- रास्ते में जलभराव की समस्या
4- बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं
5- पशु चिकित्सा केंद्र की कमी

प्राथमिकताएं
1- शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना
2- पात्रों को आवास दिलाना
3 -हर घर में शौचालय
4- सड़कों पर इंटर लॉकिंग लगवाना
5- बरात घर का निर्माण कराना

गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, शौचालय की सुविधा दिलाउंगी। इसके अलावा बारात घर का निर्माण, पेंशन की व्यवस्था के साथ अधिकारियों की मदद से शासन से संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन कराना प्रमुखता होगी।
विज्ञापन

- हाजरा, ग्राम प्रधान, गरदहा

गांव में पंचायत भवन जर्जर है, जिसका सौंदर्यीकरण होना चाहिए। बारात घर की जरूरत है। बच्चों की शिक्षा के लिए बेहतर इंतजाम होना चाहिए।
- सलमान खां

गांव में पशुओं के इलाज के लिए पशु चिकित्सक केंद्र की जरूरत है। पात्रों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिेए। मिनी सचिवालय के साथ गांव की साफ सफाई का काम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वहीद खां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed